{"_id":"623cbafbd8ea2106415e1932","slug":"1-41-crore-dues-on-v-mort-sealed-sitapur-news-lko622994130","type":"story","status":"publish","title_hn":"वी-मॉर्ट पर 1.41 करोड़ बकाया, सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वी-मॉर्ट पर 1.41 करोड़ बकाया, सील
विज्ञापन
आंख अस्पताल मार्ग पर वी-मार्ट माल के बाहर कर्मचारियों से बातचीत करते ईओ नगर पालिका वैभव त्रिपाठी?
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। नगर पालिका सीतापुर ने बड़े बकाएदारों के खिलाफ गुरुवार को सख्त कार्रवाई की। शहर के वी-मॉर्ट शापिंग मॉल को सील कर दिया गया। माल पर 1.41 करोड़ रुपये का हाउस व वाटर टैक्स बकाया था। हीरो शोरूम को सील करने पर व्यापारी ने दो दिन की मोहलत मांगी। इस पर उसे सील नहीं किया गया है।
नगर पालिका सीतापुर की तरफ से इस समय हाउस टैक्स की वसूली का अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार दोपहर को ईओ वैभव त्रिपाठी के नेतृत्व में एक टीम वी-मॉर्ट शॉपिंग माल पहुंची। माल पर हाउस व वाटर टैक्स का 1.41 करोड़ बकाया लंबे समय से था। कई बार नोटिस के बाद भी टैक्स जमा नहीं किया जा रहा था। टीम के मॉल पर पहुंचते ही हड़कंप मच गया।
टीम ने टैक्स न जमा करने पर मॉल को सील कर दिया है। इसके बाद टीम हीरो बाइक के शोरूम पहुंची। शोरूम पर 73 लाख रुपये की बकाएदारी है। टीम ने यहां सील करने की कार्रवाई शुरू की पर शोरूम मालिक ने टैक्स जमा करने की मोहलत मांगी। इस पर ईओ ने दो दिन का समय देते हुए सील करने की कार्रवाई को टाल दिया।
विज्ञापन
ईओ और व्यापारियों में तीखी बहस
नगर पालिका की ओर से गुरुवार को की गई इस कार्रवाई से हड़कंप रहा। व्यापारियों व ईओ के बीच बहस भी हुई। ईओ ने सख्त लहजे में टैक्स न जमा करने पर कार्रवाई की बात कही। ईओ वैभव त्रिपाठी ने बताया कि बड़े बकाएदारों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया गया है। टैक्स न जमा करने पर कार्रवाई की जाएगी।