{"_id":"601d8c728ebc3e74ab202fb8","slug":"1-40-lakh-cash-was-looted-from-dhaba-owner-sitapur-news-lko5633918183","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाबा मालिक से 1.40 लाख का कैश लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाबा मालिक से 1.40 लाख का कैश लूटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमलापुर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में गुरुवार रात असलहों से लैस चार बदमाशों ने हाईवे पर स्थित एक ढाबे पर धावा बोल दिया। लुटेरों ने ढाबा मालिक और नौकर को बंधक बनाकर एक लाख 40 हजार की नकदी, सोने की चेन व अंगूठी लूट ली। लूटपाट का विरोध करने पर ढाबा स्वामी को पीटकर अधमरा कर दिया। बदमाशों ने फायर भी किया जो मिस हो गया।
वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। सुबह होने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि केस दर्जकर कार्रवाई की जा रही है। हाईवे पर हुई दुस्साहसिक वारदात ने पुलिस की सुरक्षा-व्यवस्था के दावों की भी पोल खोल दी है। घटना से इलाके में दहशत है।
कमलापुर इलाके में नेेशनल हाईवे पर एचपी ढाबा है। इस ढाबे को लखनऊ के आलमबाग निवासी गिरीश चंद शुक्ला किराए पर लेकर चलाते हैं। ढाबा स्वामी के मुताबिक गुरुवार/शुक्रवार की रात करीब तीन बजे असलहों से लैस चार बदमाशों ने धावा बोल दिया।
विज्ञापन
दो बदमाशों ने ढाबा स्वामी पर असलहा तानकर उसे कब्जे में ले लिया और एक ने नौकर कुलदीप को निशाने पर ले लिया। इसके बाद एक बदमाश ने ढाबा स्वामी के पास बैग में रखी एक लाख 40 हजार की नकदी, ढाबा स्वामी की अंगूठी व सोने की चेन लूट ली। लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने ढाबा स्वामी की जमकर पिटाई कर दी जिससे वह अधमरा हो गया।
पीड़ित का कहना है कि बदमाशों ने जान से मारने की नियत से फायर भी किया जिसके मिस हो जाने से जान बच गई। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश लूटे गए कैश, अंगूठी व चेन लेकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित का कहना है कि बदमाशों ने उसके मुंह में असलहे की नाल डाल दी और कहा कि कहीं शिकायत की तो उसे जान से मार दिया जाएगा। बदमाशों के जाने के बाद ढाबा स्वामी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की है। घटना की तहरीर पीड़ित ने पुलिस को दे दी है।
पीड़ित के मुताबिक बदमाश करीब दो लाख का माल लूट ले गए हैं। बदमाशों की पिटाई से घायल ढाबा स्वामी को लखनऊ स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात को लेकर एसओ कमलापुर कृष्ण मोहन सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले में केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। घटना से इलाके में दहशत फैल गई है।
एएसपी दक्षिणी एनपी सिंह ने बताया कि ढाबा स्वामी के बेटे से बात हुई है। उसने कहा है कि पैसा मिल गया है। कैश नहीं गया है। मामले में लूट का केस दर्ज हो गया है। मारपीट का मामला लग रहा है। जांच करके मामले को खत्म किया जाएगा। अंगूठी, चेन गई है। टूटी चेन मिल गई है। ऐसा लग रहा है जैसे कोई मारने-पीटने आया था इसको।