फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   sister killed by brothers

राखी बांधने आई बहन, भाइयों ने गोलियों से भून डाला

Thu, 22 Aug 2013 01:07 AM IST
लखीमपुर/ईसानगर/ब्यूरो
लखीमपुर/ईसानगर/ब्यूरो Updated Thu, 22 Aug 2013 01:07 AM IST
विज्ञापन
sister killed by brothers

उत्तर प्रदेश में बड़ी हसरतों से जिन चचेरे भाइयों की कलाइयों पर राखी बांधने के लिए बहन ससुराल से आई थी, उन्हीं भाइयों ने संपत्ति के लालच में रक्षाबंधन से पहले की रात उसे गोलियों से भून डाला।

विज्ञापन


उसकी दुधमुंही बच्ची और मां गंभीर रूप से जख्मी हुई हैं। घायलों को लखनऊ रेफर किया गया है। पुलिस ने हत्यारोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ईसानगर थाना क्षेत्र के महादेवपुरवा (कफारा) निवासी कमलाकांत की पत्नी सीता (30) का सगा भाई कई साल से लापता है। वह चचेरे भाइयों को राखी बांधने के लिए तीन रोज पहले ही बच्ची को लेकर गांव लाखुन स्थित अपने मायके आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार रात सीता अपनी बेवा मां रामेश्वरी और बच्ची के साथ सो रही थी। आरोप है कि इस बीच रामेश्वरी के भतीजे निशा और लालू पुत्रगण चंद्रभाल ने उन पर असलहों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

गोली लगने से सीता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बच्ची और 60 वर्षीय मां रामेश्वरी गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। हमलावर तीनों को मरा समझकर भाग गए।

घायलों को सुबह ग्रामीणों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने घायलों की दशा गंभीर देखकर उन्हें लखनऊ रेफर किया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी अरविंद मिश्रा ने थानाध्यक्ष ईसानगर राजकुमार सिंह यादव के साथ घटनास्थल का मुआयना किया। सीओ ने बताया कि  परिवार और गांव वालों से हुई बातचीत में मामला संपत्ति विवाद का लग रहा है।


क्योंकि सगे भाई के चार साल पहले लापता होने के बाद सीता ही अपने पिता की साढ़े 12 बीघा जमीन और मकान की अकेली वारिस बची थी।

जिला मुख्यालय पर एसपी प्रशांत कुमार ने बताया कि आरोपी और मृतका के परिवार वाले एक ही जगह रहते हैं। मुख्य हत्यारोपी की शादी भी मृतका की सगी ननद से हुई है। शीघ्र ही आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed