{"_id":"9e6b948918f72fd843e5a35db5c5d22c","slug":"yunge-lady-kidnaped-case-registered-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती का अपहरण, दो पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती का अपहरण, दो पर केस
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 29 Jan 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव से एक युवती के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल कर रही है।
शुक्रवार को युवती के पिता ने नामजद तहरीर देकर राहुल और रमेश पर अपनी लड़की के अपहरण का आरोप लगाया। लड़की के पिता ने पुलिस को दिए गए तहरीर में बताया है कि 12 जनवरी को गांव से 18 वर्षीय पुत्री को दोनों युवक बहला-फुसला कर लखनऊ भगा ले गए।
इनको तलाश करने की कोशिश की गई, लेकिन किसी प्रकार की सफलता नहीं मिली। युवती के पिता ने बेटी की खोजबीन के लिए पुलिस से हाथ्ा जोड़ कर गुहार लगाई है कि उनकी बेटी को जल्द ही खोज लिया जाए। इस संबंध में एसओ मुकेश राय ने बताया कि राहुल और रमेश पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच कराई जा रही है।