फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Youth who went to bathe in Banganga river missing, search continues

Siddharthnagar News: बाणगंगा नदी में नहाने गया युवक लापता, तलाश जारी

Wed, 25 Sep 2024 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 25 Sep 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Youth who went to bathe in Banganga river missing, search continues
कठेला समय माता थाना क्षेत्र के रामापुर गांव का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पकड़ी बाजार। कठेला समय माता क्षेत्र के रामापुर गांव के पास बाणगंगा नदी में नहाने गया एक युवक लापता हो गया। काफी खोज बीन के बाद भी उसका नहीं पता चल पाया। टीम गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार अंबिका प्रसाद दूबे मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे अपने गांव के सटे बह रही बाणगंगा नदी में नहाने गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। अंबिका को डूबता देख, आस पास खेत में काम कर रहे लोगों ने शोर मचाते हुए उसके बचाने की कोशिश की, लेकिन तलाश नहीं पाए। सूचना पाकर मौके पर अपनी टीम के साथ आए एसओ रोहित कुमार उपाध्याय ने स्थानीय लोगों की सहायता से युवक को खोजने की कोशिश की लेकिन उसका पता नहीं चल सका। राजस्व टीम में राजस्व निरीक्षक अवधेश सिंह व लेखपाल रजनीश भी मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना तहसीलदार को दी। जिसके बाद गोताखोरों ने लापता युवक की काफी तलाश शुरू, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन


इंसर्ट-
परिजनों का रो-रो कर है बुरा हाल

पकड़ी बाजार। वहीं दूसरी ओर अंबिका के न मिलने से उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। रामापुर गांव निवासी अंबिका प्रसाद के पिता का नाम कमलेश दूबे है और वह तीन भाईयों में सबसे बड़ा है। वह मुंबई में रहकर काम करता था और तीन माह पहले अपने गांव आया था। मां नीलम दूबे बेटे के न मिलने पर काफी गमगीन हैं और रह रहकर वह बेहोश हो जा रही हैं। अंबिका की अभी शादी नहीं हुई थी और वह कुछ समय पहले अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए मुंबई कमाने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed