{"_id":"6a46ce79e7bf8b781009042a","slug":"youth-to-receive-vivekananda-youth-award-for-commendable-work-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-160669-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सराहनीय कार्य के लिए युवाओं को मिलेगा विवेकानंद यूथ अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सराहनीय कार्य के लिए युवाओं को मिलेगा विवेकानंद यूथ अवार्ड
Fri, 03 Jul 2026 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 03 Jul 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। युवा कल्याण विभाग की ओर से वित्तीय वर्ष- 2025-26 में व्यक्तिगत श्रेणी के तहत विवेकानंद यूथ अवार्ड प्रदान किए जाएंगे। इसमें राष्ट्रीय और सामाजिक कार्यों में अद्वितीय व सराहनीय योगदान करने वाले युवाओं (पुरुष व महिला) को राज्य सरकार की ओर से सम्मानित किया जाएगा। प्रभारी जिला युवा कल्याण और प्रादेशिक विकास दल अधिकारी लक्ष्मी सिंह ने बताया कि एक अप्रैल 2022 से 31 मार्च 2025 तक किए गए कार्यों के आधार पर यह अवार्ड प्रदान किया जाएगा। इच्छुक युवाओं की ओर से आवेदन युवा कल्याण विभाग के विकास भवन में स्थित कार्यालय पर आठ जुलाई 2026 तक जमा किए जाएंगें।
विवेकानंद यूथ अवार्ड विकास कार्यक्रमों के विभिन्न क्षेत्रों, खेलकूद, सामाजिक पौधरोपण, परिवार कल्याण, रक्तदान, नशामुक्ति, जल संरक्षण, पुस्तकालय की स्थापना, जैविक खेती, सौर ऊर्जा संयत्र की स्थापना, स्वच्छता कार्यक्रम, आपदा प्रबंधन, मतदाता जागरूकता, संस्कृत और साहित्य, पारंपरिक चिकित्सा, सामुदायिक सेवा आदि में योगदान करने वाले 15 से 35 वर्ष की आयु के युवाओं को प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार के तहत एक पदक, प्रमाण-पत्र, स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा और पचास हजार रुपये मुख्यमंत्री की ओर से प्रदान किया जाएगा। प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि विवेकानंद यूथ अवार्ड का उद्देश्य निर्धारित कार्यक्रमों में राष्ट्रीय एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले श्रेष्ठ युवाओं को उनकी उपलब्धियों के आधार पर पुरस्कृत करने और अन्य युवाओं को इस प्रकार के रचनात्मक कार्यक्रमों से जुड़ने की प्रेरणा व उनमें समुदाय के प्रति जिम्मेदारी की भावना का विकास करना है।