फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Youth run over by train while heading to Haryana; dies.

Siddharthnagar News: हरियाणा जा रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत

Mon, 20 Jul 2026 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 20 Jul 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Youth run over by train while heading to Haryana; dies.
लोटन। लोटन कोतवाली क्षेत्र के नरकटहां गांव निवासी 22 वर्षीय युवक का शव हरियाणा के फरीदाबाद में रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत अवस्था में मिलने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पोस्टमार्टम के बाद रविवार दोपहर शव गांव पहुंचा तो पूरे गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, नरकटहां निवासी लोकेश यादव (22) पुत्र रामनिवास यादव हरियाणा के बदरपुर स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत था। रविवार सुबह करीब छह बजे दिल्ली से हरियाणा जाने वाले रेलवे ट्रैक पर लक्कड़पुर कॉलोनी (फरीदाबाद) के पास रेलवे पुलिस को एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने तलाशी के दौरान मिले पहचान पत्र के आधार पर मृतक की पहचान लोकेश यादव के रूप में की और उसके पिता रामनिवास यादव को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पिता और परिचित फरीदाबाद पहुंचे। रेलवे पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। निजी एंबुलेंस से शव रविवार दोपहर करीब एक बजे गांव पहुंचा। शव की हालत अत्यंत क्षत-विक्षत होने के कारण अंतिम दर्शन भी नहीं कराए जा सके। कुछ देर बाद गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जाता है कि मृतक शनिवार शाम कंपनी से काम खत्म कर घर लौटने के लिए निकला था। इसके बाद रविवार सुबह उसके रेलवे ट्रैक पर मृत मिलने की सूचना मिली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed