{"_id":"6875453da6a2dc403e0f8b12","slug":"youth-got-employment-faces-lit-up-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-141133-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: युवाओं को मिला रोजगार, खिल उठे चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: युवाओं को मिला रोजगार, खिल उठे चेहरे
विज्ञापन
डाॅ. दशरथ चौधरी नेशनल पालीटेक्निक कालेज बांसी में आयोजित रोजगार मेला में नियुक्ति पत्र सौंपते व
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बांसी तहसील के डाॅ. दशरथ चौधरी नेशनल पॉलीटेक्निक में सोमवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें 149 अभ्यर्थियों को 10 निजी क्षेत्र की कंपनियों ने रोजगार दिया। रोजगार पाकर युवाओं के चेहरे खिल उठे। मेले में 539 अभ्यर्थियों ने भाग लिया
कौशल विकास मिशन, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान व जिला सेवायोजन कार्यालय के सयुंक्त तत्वावधान में सोमवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक जय प्रताप सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि रोजगार मेले से जिले के युवाओं को रोजगार दिया जा रहा है। इसमें कौशल परक बनने के बाद निजी कंपनियां उन्हें रोजगार युक्त बना रही है।
इसके लिए जिले में हर माह रोजगार मेले का आयाेजन भी होता है। इसमें युवाओं को उनके हुनर के अनुसार रोजगार दिया जा रहा है। कौशल विकास के प्रबंधक अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि मेले में 539 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। जिसमें सभी प्रकार से फिट पाए जाने पर 149 लोगों को रोजगार दिया गया।
विज्ञापन
रोजगार मेले में 10 निजी क्षेत्रों की कंपनियों ने प्रतिभाग किया। जो विभिन्न टेक्निकल व नान टेक्निकल पदों पर चयन के लिए साक्षात्कार किया। अभ्यर्थियों के साक्षात्कार के आधार पर विभिन्न पदों पर चयन भी किया गया।
इस दौरान विशिष्ट अतिथि डाॅ. दशरथ चौधरी, सत्यदेव दूबे, मिथिलेश कुमार मिश्रा, प्रेम शंकर, संतोष कुमार, शिवाकांत मिश्रा, विनय तिवारी प्रधानाचार्य, धनंजय मिश्रा मौजूद रहे।