फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Youth dies under suspicious circumstances, dead body found hanging

Siddharthnagar News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, फंदे से लटका मिला शव

Fri, 20 Jun 2025 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Youth dies under suspicious circumstances, dead body found hanging
सचिन छगन चव्हाण। फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डुमरियागंज। डुमरियागंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर-10 महाराजा अग्रसेन नगर में ज्वैलर्स की दुकान पर कारीगरी का काम करने वाले एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों मौत हो गई। उसका शव निर्माणाधीन भवन के दूसरे तल पर फंदे से लटका मिला।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत का कारण पीएम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा। हालांकि साथियों का कहना है कि मां की बीमारी को लेकर वह बहुत परेशान रहता था। हाे सकता है कि इसीलिए ऐसा कदम उठा लिया हो।
विज्ञापन

सचिन छगन चव्हाण (27 वर्ष) पुत्र छगन चव्हाण मोहल्ला गुजरकी मल्लाकरंजे गांव करंजे थाना खानापुर जिला सांगली महाराष्ट्र का निवासी था।
वह डुमरियागंज रोडवेज स्थित एक सोना चांदी टंच (सिल्वर गोल्ड रिफाइन) करने वाली दुकान पर काम करता था। वह प्रतिदिन की तरह बृहस्पतिवार की रात में खाना खाकर सो गया और सुबह अपने मालिक योगेश तामवड़े पुत्र शाहजी तामवड़े मिकवड़ीबक जिला सांगली महाराष्ट्र हाल मुकाम वार्ड नंबर-10 महाराजा अग्रसेन नगर डुमरियागंज सिद्धार्थनगर के निर्माणाधीन मकान के दूसरे तल के रोशनदान में प्लास्टिक की रस्सी बांधकर प्लास्टिक के कुर्सी पर खड़ा होकर फंदा लगाकर लटका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह जब किसी ने सचिन को नहीं देखा तो लगभग 8:00 बजे जब मालिक योगेश ने दूसरे साथी अबासो दादासो पाटिल को फोन कर नहाने और दूसरी दुकान खोलने के लिए कहा तो पता चला कि सचिन का फोन नहीं लग रहा है, और दूसरी दुकान की चाभी सचिन के पास है। दुकान की चाभी न मिलने पर मालिक ने सोचा कि दुकान का ताला तोड़कर दुकान खोल दी जाए। बाद में दूसरा ताला लगा दिया जाएगा।
ताला काटने के लिए जब अबासो दादासो पाटिल निर्माणाधीन मकान के दूसरे तल पर लोहे की आरी लाने गया तो उसके होश उड़ गए। उसने देखा कि सचिन गत्ते बांधने वाली प्लास्टिक की रस्सी से रोशनदान में बांधकर फांसी लगाकर लटका है। उसने तुरंत अपने मालिक को सूचना दी और मालिक योगेश ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलित करते हुए शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मां की बीमारी को लेकर परेशान था सचिन : सचिन के साथियों ने बताया कि वह अपनी मां की खराब तबीयत को लेकर वह कई दिन से परेशान था। घर जाने के लिए रेल के टिकट को लेकर भी परेशान था। आज कल में घर जाने की तैयारी में था। रेल का टिकट नहीं मिल रहा था। दुकानदार योगेश ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद युवक के शव को अंतिम संस्कार हेतु महाराष्ट्र ले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed