फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Youth dies under suspicious circumstances, body found in thatched house

Siddharthnagar News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, खपरैल के मकान में मिला शव

Tue, 19 May 2026 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 19 May 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Youth dies under suspicious circumstances, body found in thatched house
सिद्धार्थनगर। खेसरहा थाना क्षेत्र के पर्रोई गांव में सोमवार की शाम संदिग्ध हालात में शिवेंद्र उर्फ बबलू (45) की मौत हो गई। वह खपरैल के मकान में अचेत अवस्था में मिला। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस से परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पर्रोई गांव निवासी शिवेंद्र उर्फ बबलू का शव सोमवार शाम अपने खपरैल के मकान में मिला। बताया जा रहा है कि वह घर पर अकेले रहते थे और खाने-पीने की व्यवस्था आसपास के लोग करते थे। पत्नी महराजगंज जिले की फरेंदा तहसील क्षेत्र में एएनएम के पद पर कार्यरत हैं और अपने बच्चों के साथ वहीं निवास करती हैं। वहीं, मृतक की माता छोटे बेटे के साथ बिहार प्रांत में रहती हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य और रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए, जहां कोहराम मच गया। परिजनों ने मौत को संदिग्ध बताते हुए पुलिस से मामले की जांच और पोस्टमार्टम कराने की मांग की। सूचना मिलने पर खेसरहा पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की।
विज्ञापन

खेसरहा थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्रा ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed