{"_id":"6a757c11fc8baccec9005faf","slug":"youth-dies-in-road-accident-in-siddharthnagar-s-dumariyaganj-police-station-area-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर में बेकाबू डंपर का कहर: सामने से आ रहे बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर में बेकाबू डंपर का कहर: सामने से आ रहे बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, मौके पर मौत
Fri, 07 Aug 2026 12:02 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेवटर्क, सिद्धार्थनगर
अमर उजाला नेवटर्क, सिद्धार्थनगर
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Fri, 07 Aug 2026 12:02 PM IST
सार
मृतक राम गुलाम पुत्र त्रिजुगीनारायण (42) मलमलिया ,थाना कोतवाली उतरौला जनपद बलरामपुर का निवासी था,जो त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के गोपिया गांव में नेवासा पर अपने पत्नी व दो बेटों के साथ रहता था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज थाना क्षेत्र के शाहपुर सिंगारजोत मार्ग पर स्थित हिजुरा गांव के पास शुक्रवार को सुबह करीब आठ बजे एक बेकाबू डंपर ने सामने से आ रहे बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है, वहीं घटना के बाद डंपर लेकर चालक फरार हो गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मृतक राम गुलाम पुत्र त्रिजुगीनारायण (42) मलमलिया ,थाना कोतवाली उतरौला जनपद बलरामपुर का निवासी था,जो त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के गोपिया गांव में नेवासा पर अपने पत्नी व दो बेटों के साथ रहता था। शुक्रवार को सुबह अपने किसी निजी काम से सुपर स्पलेंडर बाइक लेकर मन्नीजोत चौराहे पर गया था, जहां से वापस आते समय अभी वह शाहपुर सिंगारजोत मार्ग पर हिजुरा गांव के पास पहुंचा ही था कि एक बेकाबू डंपर ने सामने से जोरदार टक्कर मार दिया, जिसमें बाइक सवार राम गुलाम मिश्र (42 )की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची डुमरियागंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना के बाद चालक डंपर लेकर फरार हो गया। मृतक अपने पीछे पत्नी रेखा देवी,व दो बेटों अजय कुमार मिश्र (21),तथा शिवा कुमार मिश्र (11) को छोड़ गया,जिनका रो रो कर बुरा हाल है।इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक डुमरियागंज श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि परिजनों के तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर शव को पीएम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन