फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Youth dies in Nepal Police custody

Siddharthnagar News: नेपाल पुलिस की हिरासत में युवक की मौत

Wed, 06 Nov 2024 10:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 06 Nov 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
Youth dies in Nepal Police custody
खुनुवां। नेपाल के कपिलवस्तु जिले की पुलिस हिरासत में एक युवक मृत पाया गया है। नेपाल विजयनगर ग्रामीण नगर पालिका नंबर पांच के ठकुरापुर गांव निवासी 23 वर्षीय नसरुद्दीन खां, जो सुदुरपश्चिम इलाका के गणेशपुर पुलिस कार्यालय के हिरासत कक्ष में था। वह मृत हाल में पाया गया है, पुलिस का मानना है कि उसने ने आत्महत्या कर ली। मंगलवार देर शाम बंदीगृह में बने शौचालय में वह शौच के लिए गया और लोहे की सरिया पर लंबे रूमाल (तौलिया) से लटका हुआ मृत पाया गया। जिला पुलिस प्रवक्ता डीएसपी मोहनमणि अधिकारी ने बताया कि रंगदारी वसूलने के एक मामले में उसे 31 अक्तूबर को गिरफ्तार किया गया था। त्योहार में छुट्टी होने के कारण कोर्ट की सहमति से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। अदालत से समय सीमा बढ़वाने की प्रक्रिया के दौरान यह घटना घटी। पुलिस ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए लुंबिनी क्षेत्रीय अस्पताल, बुटवल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed