{"_id":"617d75daeec43630fd212009","slug":"youth-dies-due-to-pickup-one-serious-siddharthnagar-news-gkp414829592","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप की चपेट से युवक की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप की चपेट से युवक की मौत, एक गंभीर
विज्ञापन
पिकअप की चपेट से युवक की मौत, एक गंभीर
शोहरतगढ़। थाना क्षेत्र के शोहरतगढ़-बढ़नी मार्ग पर स्थित महथा चौराहे के पास शनिवार देर शाम पिकअप की चपेट में बाइक सवार दो युवक आ गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायल का इलाज चल रहा है।
क्षेत्र नकथर निवासी सलमान (22) पुत्र हजारी और अहमद (19) पुत्र असगर बाइक से शोहरतगढ़-बढनी मार्ग पर जा रहे थे। वह महथा चौराहे के पास पहुंचे कि तभी बढ़नी की तरफ से आ रही पिकअप की चपेट में आ गए। दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर थाना शोहरतगढ़ के उपनिरीक्षक रविकांत मणि त्रिपाठी, राघवेंद्र प्रताप यादव व महेंद्र चौहान ने घटना स्थल पर पहुंच कर दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शोहरतगढ़ पहुंचाया।
वहां पर डॉक्टर राकेश मौर्य ने सलमान को मृत घोषित कर दिया। अहमद को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना के बाद चालक पिकअप लेकर फरार हो गया है। बाइक सवार दोनों युवक में से एक की मौत हो गई है। दूसरे की हालत गंभीर है। उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पिकअप की तलाश