{"_id":"6b0b24ef1377c9b82b0eda96","slug":"called-for-playing-an-active-role-at-the-booth-level-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1016-168928-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बूथ स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बूथ स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया
Sun, 29 Nov 2026 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 29 Nov 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) को लेकर शनिवार को शाहपुर स्थित हिंदू भवन में भाजपा की बैठक हुई। मतदाता जोड़ो अभियान के तहत आयोजित बैठक में प्रधान संघ भनवापुर के सदस्यों और तहसील क्षेत्र के कोटेदारों ने हिस्सा लिया। अध्यक्षता पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने की। इसमें मतदाता सूची को शुद्ध बनाने और पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने पर चर्चा हुई।
पूर्व विधायक ने प्रधानों, प्रशासकों और कोटेदारों से अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान को सक्रियता से आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। विशेष रूप से एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवक-युवतियों का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने पर जोर दिया।
बैठक में लवकुश ओझा, लालजी शुक्ला, अंकित श्रीवास्तव, शिवरतन अग्रहरि, रमेश गुप्ता, भीम चौधरी सहित अन्य मौजूद रहे।
63 ने नाम जुड़वाने और दो ने संशोधन के लिए भरा फाॅर्म : पकड़ी बाजार। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत शनिवार को शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के विभिन्न बूथों पर विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए 63 लोगों ने फाॅर्म-6 भरा, जबकि दो मतदाताओं ने संशोधन के लिए फाॅर्म-8 जमा किया। प्राथमिक विद्यालय जम्हिरिया के बूथ संख्या 994 पर पांच और बूथ संख्या 993 पर 10 लोगों ने फाॅर्म-6 भरा। प्राथमिक विद्यालय पकड़ी के बूथ संख्या 287 पर 35 और बूथ संख्या 288 पर आठ लोगों ने आवेदन किया।