{"_id":"6b0b24799456ce30bd0461d7","slug":"narrated-the-story-of-sudama-charitra-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-168945-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सुदामा चरित्र की कथा सुनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सुदामा चरित्र की कथा सुनाई
Sun, 29 Nov 2026 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 29 Nov 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
शाहपुर। डुमरियागंज नगर के आजाद नगर वार्ड में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुक्रवार रात समापन हो गया। अंतिम दिन कथा व्यास पंडित आलोकानंद महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता का प्रसंग सुनाया। इसे सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए।
कथा व्यास ने कहा कि सच्ची मित्रता कैसे निभाई जाती है, यह भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा के जीवन से सीखा जा सकता है। पत्नी के आग्रह पर सुदामा अपने बालसखा श्रीकृष्ण से मिलने द्वारका पहुंचे। द्वारपालों ने उन्हें भिक्षुक समझकर रोक दिया। सुदामा ने अपना परिचय श्रीकृष्ण के मित्र के रूप में दिया। भगवान श्रीकृष्ण नंगे पांव उनसे मिलने दौड़ पड़े और गले लगा लिया। दोनों मित्रों का स्नेह देखकर सभा में मौजूद लोग भावुक हो गए। संवाद