फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Youth dies due to electrocution in Assam

Siddharthnagar News: असम में करंट से युवक की मौत

Sat, 18 Mar 2023 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 18 Mar 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Youth dies due to electrocution in Assam
पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के टेडिया गांव निवासी एक युवक की असम राज्य में बिजली के करंट लगने से मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब वह बिजली के लोकल फाल्ट को सही कर रहा था। मौत की खबर मिलने के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

क्षेत्र के टेडिया गांव निवासी सारथ (19) पुत्र बाबूराम अपने एक साथी के साथ असम राज्य में तीन माह पहले वह कमाने के लिए गया था। बताया जा रहा है कि वह वहां पर एक प्राइवेट बिजली की कंपनी जो शहर में बिजली की सप्लाई लगाने का काम करती है। वह उसी में काम कर रहा था, वह शुक्रवार के दिन में करीब तीन बजे पोल पर चढ़कर लोकल फाल्ट को सही कर रहा था। इसी बीच आपूर्ति बहाल हो गई, जिसकी चपेट में आकर उसकी जान चली गई। हादसे की सूचना पर जोरहट जिले के सदर थाने की पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत की सूचना जैसे ही घरवालों को हुई कोहराम मच गया और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

मौत की सूचना पाकर घर पर लोगों के पहुंचने का तांता लगा रहा। बाबूराम गुप्ता के पांच लड़के एवं दो लड़की हैं। अभी किसी की शादी नहीं हुई है। सारथ दूसरे नंबर का था, वह अपने परिवार का कमाऊ पुत्र था। बेटे की मौत के बाद माता सरस्वती का रो-रोकर बुरा हाल है। वह अपने बेटे के गम में रह रह कर बेहोश हो जा रही है। मौत की खबर मिलने के बाद मेजर सिंह चौहान, अजय कुमार चौहान, राजेन्द्र चौहान आदि मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed