{"_id":"669825fb709eb25ef00c1074","slug":"youth-dies-due-to-electric-shock-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1002-120984-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
Thu, 18 Jul 2024 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 18 Jul 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
भवानीगंज कस्बे की घटना, टेंट हाउस पर काम करता था मृतक पुजारी
संवाद न्यूज़ एजेंसी
भवानीगंज। थानाक्षेत्र के भवानीगंज कस्बा निवासी पुजारी मौर्या (24) की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। पुजारी एक टेंट हाउस पर काम करता था और मंगलवार की रात एक शादी कार्यक्रम में टेंट लेकर गया था। बुधवार सुबह कार्यक्रम खत्म होने के पश्चात सामान इकट्ठा कर रहा था। लाइट का केबल खोलने के लिए सीढ़ी पर चढ़ा और करंट की चपेट में आ गया। मौके पर मौजूद लोगों ने डंडे से सीढ़ी पर मार के सीढ़ी को गिराया। पुजारी को तत्काल सीएचसी बेंवा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे सांसद प्रतिनिधि राजेश द्विवेदी ने सरकारी मदद दिलाने का आश्वासन दिलाया। इस संबंध में एसओ रामदेव ने बताया कि उक्त मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
-- -
इकलौता चिराग बुझने से सदमे में मां
भवानीगंज। पुजारी अपने मां-बाप का अकेला लड़का था और पिता के मरने के बाद उसी पर घर की सारी जिम्मेदारी थी। बहन की शादी होने के बाद वह अपनी विकलांग मां के साथ रहता था। हादसे के बाद पुजारी की मां का रो-रो कर बुरा हाल है और काफी सदमे में है।