फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Youth dies after trolley overturns

टॉली पलटने से युवक की दबकर मौत

Sun, 10 Apr 2022 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after trolley overturns
ट्रॉली पलटने से युवक की दबकर मौत
विज्ञापन

जोगिया/धेंसा। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के महदेवा नानकार गांव के पास शनिवार रात निर्माणाधीन नहर की पुलिया के बगल से बने बाईपास पर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक युवक की ट्रॉली के नीचे दबकर मौत हो गई। चिल्हिया थाना क्षेत्र के धेंसा नानकार गांव निवासी राहुल साहनी (25) मजदूरी करके परिवार चलाने का कार्य करता था। बताया जा रहा है कि वह मशीन से बनने वाले भूसा को गिरने के लिए ट्रॉली पर कार्य करता था।

शनिवार रात वह गांव से कुछ दूर स्थित जोगिया कोतवाली क्षेत्र महदेवा नानकार गांव से भूसा गिराकर लौट रहा था। इस दौरान बानगंगा नहर के निर्माणाधीन पुलिया के बगल से बने बाईपास से ट्रैक्टर-ट्रॉली गुजर रही थी कि अनियंत्रित होने से वह पलट गई। इस हादसे में राहुल ट्रॉली के नीचे दब गया। किसी तरह से आसपास के लोगों ने उसे बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां देखते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में जोगिया कोतवाल दिनेश सरोज ने घटना की जानकारी मिलते ही रात में मौके पर पहुंच गए थे। बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed