{"_id":"6ab41e2988183449000a0094","slug":"youth-dies-after-bike-collides-with-buffalo-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-165120-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: भैंस से टकराई बाइक युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: भैंस से टकराई बाइक युवक की मौत
विज्ञापन
मृतक...................आदित्य। फाइल फोटो
सकरपार। बांसी कोतवाली क्षेत्र में बांसी-बस्ती मार्ग पर पुरबौला गांव के पास मंगलवार देर शाम अचानक सड़क पर आई भैंस से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार 18 वर्षीय आदित्य की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्षेत्र के काजी रुधौली गांव निवासी आदित्य (18) पुत्र राजेंद्र प्रसाद मंगलवार शाम करीब सात बजे गांव के ही तौसीद (18) पुत्र मोहम्मद रफीक के साथ बाइक से बांसी की ओर जा रहा था। दोनों पुरबौला गांव के पास पहुंचे थे कि अचानक सड़क पर भैंस आ गई। इससे बाइक अनियंत्रित होकर भैंस से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों घायलों को 50 शैय्यायुक्त संयुक्त चिकित्सालय बांसी पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने आदित्य को मृत घोषित कर दिया। तौसीद की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर उपचार के लिए माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।