{"_id":"6172de9a2dbb8c37f504421c","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-vehicle-in-siddharthnagar-siddharthnagar-news-gkp4138221159","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत
उसका बाजार (सिद्धार्थनगर)। उसका-बृजमनगंज मार्ग पर स्थित महदेवा राय गांव के पास बृहस्पतिवार देर शाम वाहन की चपेट में आने से रिश्तेदारी में आए युवक की मौत हो गई। दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गोरखपुर जनपद के कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के पंडितपुर गांव निवासी सुनील प्रजापति (22) जिले के उसका थाना क्षेत्र के चित्तापुर गांव में अपनी बहन के यहां आए थे। चित्तापुर का रहने वाले युवक अनिल पाल के साथ वह कहीं निकले थे। बताया जा रहा है कि उसका थाना क्षेत्र के उसका-बृजमनगंज मार्ग पर स्थित महदेवा राय गांव के पास किसी वाहन की चपेट में वे आ गए। हादसे में सुनील की मौत हो गई। अनिल पाल गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
घायल का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इस संबंध में एसओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।