{"_id":"69de8c9159cacc84d10657a6","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-a-train-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-156593-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: ट्रेन से कटकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: ट्रेन से कटकर युवक की मौत
Wed, 15 Apr 2026 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 15 Apr 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
ढेबरूआ। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के गोंडा-गोरखपुर रेलखंड स्थित बढ़नी कल्लन डिहवा पुरानी रेलवे क्रॉसिंग के पास सोमवार देर रात ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मौत के बाद से परिवार के लोगों का रो- रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, सोमवार रात्रि साढ़े 10 बजे गुजर रही 5705 हमसफर एक्सप्रेस की चपेट में एक युवक आ गया और, जब लोग कुछ समझ पाते और चीखते ट्रेन गुजर गई और युवक की मौत हो गई। मौके पर जाकर लोगों ने देखा तो लाश की पहचान बढ़नी के वार्ड नंबर तीन निवासी 22 वर्षीय राहुल यादव पुत्र नरसिंह यादव के रूप में की। परिवार के लोगों के साथ ही पुलिस भी पहुंच गई। परिवार के लोगों का रो- रोकर बुरा हाल है। संवाद