फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   youth body found hnag

Siddharthnagar News: संदिग्ध हालात में कमरे में फंदे से लटका मिला शव

Sun, 28 Apr 2024 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 28 Apr 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
youth body found hnag
फोटो- है
विज्ञापन

खेसरहा थाना क्षेत्र के कर्मडीह जमुआर में हुई घटना

संवाद न्यूज एजेंसी

घोसियारी। खेसरहा थाना क्षेत्र के कर्मडीह जमुआर गांव में शनिवार को संदिग्ध हालात में एक युवक की मौत हो गई। कमरे में छत में लगे पंखे से साड़ी से बने फंदे के सहारे लटका हुआ शव मिला। परिवार के मुताबिक एक घंटे पहले ही युवक गन्ने के खेत में गुड़ाई करके लौटा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

क्षेत्र के कर्मडीह जमुआर गांव निवासी अमरेश (22) पुत्र विशंभर शनिवार सुबह नित्यक्रिया के बाद गन्ने के खेत की गुड़ाई करने के लिए गया था। परिवार के लोगों केे मुताबिक वह लगभग 11 बजे घर लौटा और इसके बाद कमरे में चला गया। घर पर उसकी मां और छोटी बहन थीं। तकरीबन एक घंटे बाद गांव का ही कोई युवक पहुंचा और बुलाने लगा। जब दरवाजा नहीं खोला तो खिड़की से जाकर देखा। अंदर का दृष्य देखकर दंग रह गए। अमरेश छत में लगे पंखे से साड़ी से बने फंदे के सहारे लटक रहा था। इसके बाद आसपास के लोग जुट गए।
विज्ञापन

पिता और अन्य सदस्य कहीं रिश्तेदारी में गए हुए थे। बड़े पिता घर पर थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कुर्थिया राकेश कुमार का कहना है की घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह गुनगुनाते हुए गन्ने की खेत में गया था

खेसरहा थाना क्षेत्र के कर्मडीह जमुआर निवासी अमरेश की मौत से हर कोई सदमे में हैं। सुबह गुनगुनाते हुए वह गन्ने की खेत में गया था। लौटने के कुछ ही घंटे बाद कमरे में फंदे के सहारे लटका मिला। युवक अपने पिता व छोटे भाई विशंभर के साथ प्रेम पूर्वक रहते हैं। छोटा भाई विशंभर पहले कुली अब रेलवे में नौकरी भी करता है। जो 5 वर्ष पूर्व रेल हादसे में अपना एक पैर गवां चुका है। घर की माली हालत भी ठीक थी, मृतक अमरेश के तीन भाई और तीन बहने हैं। दो बहनों और दो भाइयों की शादी हो चुकी है घर में अमरेश और उसकी छोटी बहन सीमा (18) बड़े पिताजी और मृतक की मां ही घर पर मौजूद थी। अभी दो माह पूर्व अमरेश मुंबई से घर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed