फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Youth arrested for school allotment with fake appointment letter

Siddharthnagar News: फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर स्कूल आवंटन कराने पहुंचा युवक गिरफ्तार

Sun, 30 Jun 2024 02:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested for school allotment with fake appointment letter
- बीएसए की तहरीर पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज
विज्ञापन


- वाराणसी का रहने वाला है आरोपी, बलिया से मिला था नियुक्ति पत्र

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर विद्यालय आवंटन कराने पहुंचे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कागजात की जांच के दौरान बीएसए ने उसे पकड़ा। बीएसए की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपी वाराणसी जनपद का रहने वाला है और नियुक्ति पत्र उसे बलिया जनपद से मिला था।


12460 शिक्षक भर्ती के तहत नियुक्ति पत्र पा चुके जिले के नवनियुक्त 314 शिक्षकों के स्कूल आवंटन की प्रक्रिया चल रही है। पहले दिन शुक्रवार को महिलाओं और दिव्यांग शिक्षकों को बुलाया गया था। आठ दिव्यांग और 122 महिलाओं ने विद्यालय लॉक किया। शनिवार को 184 पुरुष शिक्षकों को स्कूल लॉक करने के लिए बुलाया गया था। बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि शनिवार को वाराणसी जिले के कादीपुर क्षेत्र के राजबारी निवासी आफाक अहमद स्कूल आवंटन के लिए पहुंचा। नियुक्ति पत्र पर बीएसए और पटल सहायक के हस्ताक्षर देखकर संदेह हुआ। गंभीरता से जांच की गई तो फर्जीवाड़ा सामने आ गया। इसके बाद बीएसए ने कोतवाली पुलिस को बुलाकर आरोपी को सौंप दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed