फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Youth are searching for educational summer camp

Siddharthnagar News: एजुकेशनल समर कैंप की खोज कर रहें युवा

Sat, 23 Mar 2024 04:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 23 Mar 2024 04:40 PM IST
विज्ञापन
Youth are searching for educational summer camp
सिद्धार्थनगर। कॅरिअर काउंसलिंग समर कैंप होने से युवाओं को अपने कॅरिअर का चुनाव करने में आसानी होती है। लेकिन यहां के युवा एजुकेशनल समर कैंप में भाग नहीं ले पा रहे हैं। इस कारण आगे की पढ़ाई को लेकर परेशान रहते हैं।
विज्ञापन


जिले में कॅरिअर काउंसलिंग समर कैंप न होने से कई युवा अपने क्षेत्रों का चुनाव सही ढंग से नहीं कर पा रहे हैं। इससे उनकों अपना भविष्य संवारने में या तो अधिक समय लगता है या फिर वे अपने कॅरिअर बनाने में असफल हो जाते हैं। ऐसे में कई युवा इसी उहापोह में रहते हैं कि इंटर के बाद क्या करें। ताकि जल्द ही सफलता मिल सके।
विज्ञापन

समर कैंप के माध्यम से बच्चे नई-नई विधा को सीखते हैं। जो उनकी पढ़ाई से अलग एक नई दिशा की तरफ ले जाती है। काउंसलिंग में बच्चों का इंटरेस्ट किस क्षेत्र में है, यह देखा जाता है। पेंटिंग, डांसिंग, तैरना, योगा, कॅरियर काउंसलिंग आदि। काउंसलिंग में यदि बच्चे अधिक नंबर ला रहें है तो उन्हें आईएएस, डॉक्टर, इंजीनियर बनने के लिए कहां जाता है। जबकि छात्र का किसी और क्षेत्र में मन लग रहा होता है। ऐसे में छात्र बिना निर्णय के ही गलत चुनाव कर लेते हैं। इससे उन्हें सफलता हासिल करने में अधिक समय लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में कॅरिअर काउंसलिंग के लिए समर कैंप होने से बच्चों को एक नई दिशा मिल सकती है। क्योंकि बच्चे पिछड़े क्षेत्र से आते हैं। इनके माता-पिता भी अधिक पढ़े लिखे नहीं होते हैं। कॅरिअर काउंसलिंग के माध्यम से यह बताया जा सकता है कि कि इंटर पास करने के बाद किस बच्चे के लिए कौन सा क्षेत्र भविष्य निर्माण के लिए सही रहेगा। इससे बच्चों को अधिक भटकना नहीं पड़ेगा और वो सही दिशा में कार्य करके अपना और इस देश के विकास में भागीदार हो सकते हैं।
बाक्स

कॅरिअर काउंसलिंग में इन कोर्स के बारे में दी जाती हैं जानकारी
कॅरिअर काउंसलिंग में सबसे पहले युवाओं को अपनी ताकत, कौशल, शिक्षा और अनुभव का आकलन करना रहता है। उसके बाद उन्हें डिप्लोमा कोर्स, योगा, कला, मेकेनिकल, कंप्यूटर कोर्स, बीए, बीएससी, बीकॉम, मेडिकल क्षेत्र की डिप्लोमा कोर्स के बारे में बताया जाता हैं। साथ ही उन्हें अपने इच्छा अनुसार किसी टॉपिक पर बोलने के लिए दिया जाता हैं। इससे उनके क्षेत्र का चुनाव किया जा सके।


एजुकेशनल समर कैंप से छात्र एक दूसरे से मिलते हैं। वहा पर नए-नए कोर्स के बारे में जानकारी मिलती हैं। इससे पढ़ाई करके जल्द सफलता मिलने के बारे में जानकारी मिलती हैं।

-अंजली रस्तोगी, छात्रा

कॅरिअर काउंसलिंग समर कैंप के माध्यम से एक्सपर्टस से सलाह मिलता तो मुझे अपने कॅरिअर का चुनाव करने में मदद मिलती। जिले में समर कैंप होना चाहिए।

आकाश कुमार, छात्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed