Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Youth and women become career... career is deteriorating

Siddharthnagar News: युवा और महिलाएं बनीं कैरियर... बिगड़ रहा कॅरिअर

Wed, 18 Dec 2024 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Youth and women become career... career is deteriorating
बढनी बार्डर के सीमाई इलाको से चाइनीज लहसुन तस्करी करते युवा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शोहरतगढ़। लहसुन महंगा हुआ तो चीन के लहसुन की तस्करी बढ़ गई है। दोनों देशों में धंधेबाज युवाओं और महिलाओं को तस्करी में झोंक रहे हैं। इसमें कई ऐसे हैं, जो मादक पदार्थों की तस्करी में जेल गए और उनका कॅरिअर खराब हो गया है। बाॅर्डर एरिया में तस्करी में युवाओं और महिलाओं को मोहरा बनाए जाने के कारण स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ रही है।
नेपाल से भारत में चीन के लहसुन की तस्करी धड़ल्ले से हो रही है। बढ़नी, खुनुवां, अलीगढ़वा, ककरहवा सहित छोटे बाॅर्डर से लहसुन पार हो रहा है, जबकि अन्य सामानों की तस्करी भी हो रही है। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र अंतर्गत पांच बाॅर्डर आते हैं। एक दिन में इनके सीमावर्ती इलाकों की खुली सीमा से लगभग एक टन चाइनीज लहसुन की तस्करी होती है।
विज्ञापन

तस्करी में भारत-नेपाल बाॅर्डर के सीमावर्ती इलाकों के हजारों बेरोजगार युवा सहित महिलाएं भी तस्करी की जद में फंस चुके हैं। खुनुवा बॉर्डर पर किराने की दुकान के सामने खड़े बुजुर्ग ने बताया कि जिन लड़कों को पढ़ना-लिखना चाहिए, वे कॅरियर बन रहे हैं। जाे एक बार फंस जाता है, वह इस मकड़जाल से बाहर नहीं निकल पाता है। तस्करी में एक रात में युवाओं को 2000 से 2500 रुपये कमाई हो रही है। इसलिए वे गलत काम में लग जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ककरहवा बॉर्डर पर एक व्यक्ति ने बताया कि बाॅर्डर पर एक की पान की दुकान है। उसके पास आलीशान घर हो गया। दो गाड़ी हैं। चार लड़के हैंं, वे बेरोजगार हैं, लेकिन वे लग्जरी कारों से चल रहे हैं। खुनुवा में एक दुकानदार ने बताया कि चार से पांच साल में एक व्यक्ति अमीर बन गया। यह सब तस्करी के बल पर किया है। वह नेपाल में रहता है। वहां से अपना सिंडिकेट चलाता है।

कई युवा व महिलाओं से सेटिंग से तस्करी करवाता है। बॉर्डर के सीमावर्ती इलाकों में और भी नाम हैं, जो भारत-नेपाल की खुली सीमा 63 किलोमीटर से तस्करी के बल पर करोड़ों रुपये के मालिक हैं, और एक तस्करी का नेटवर्क स्थापित कर अपना धंधा चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed