Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Young man's body found in house; suspected to be two days old

Siddharthnagar News: घर में मिला युवक का शव, दो दिन पुराना होने की आशंका

Thu, 12 Nov 2026 01:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Young man's body found in house; suspected to be two days old
जंगल कौड़िया (गोरखपुर)। पीपीगंज थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव में बुधवार सुबह 22 वर्षीय धर्मेंद्र दुबे का शव घर में मिला। शव की स्थिति और उससे आ रही दुर्गंध के आधार पर उसके दो दिन पुराना होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब सात बजे धर्मेंद्र के घर का चैनल गेट अंदर से बंद था। काफी देर तक कोई हलचल नहीं होने पर लोगों को संदेह हुआ। अंदर शव मिलने पर पुलिस और परिजन को सूचना दी गई। घटना के समय युवक घर में अकेला था। पारिवारिक विवाद की भी चर्चा है। धर्मेंद्र बाहर रहकर मजदूरी करता था।
विज्ञापन

दिवाली की छुट्टी में गांव आया था। उसके माता-पिता की कुछ वर्ष पहले मौत हो चुकी है। धर्मेंद्र अविवाहित था। उसका बड़ा भाई संदीप (31) मृतक आश्रित कोटे से रेलवे में नौकरी करता है, वह गांव में नहीं रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोरेंसिक टीम ने मौके से विभिन्न नमूने एकत्र किए। सीओ कैंपियरगंज अनुराग कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।्
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed