{"_id":"628e05626d13f7538e2defec","slug":"young-man-death-after-fell-in-pond-in-siddharthnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar: गाय को भगा रहा था युवक, पैर फिसलने से तालाब में गिरा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar: गाय को भगा रहा था युवक, पैर फिसलने से तालाब में गिरा, मौत
Wed, 25 May 2022 04:00 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 25 May 2022 04:00 PM IST
सार
चौकी प्रभारी बिस्कोहर रामप्रकाश चंद्र ने बताया कि मृतक के भाई संजय के द्वारा घटना की जानकारी मिली थी मौके पर गया था। शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिद्धार्थनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के मझौवा गांव में घर के सामने आई गाय को भगाने गया एक युवक तालाब में गिर गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन तब तक वह पानी में डूब गया। काफी प्रयास के बाद उसे तालाब से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
त्रिलोकपुर क्षेत्र के मझौवा गांव निवासी संदीप तिवारी उर्फ भीम (24) पुत्र दिलीप तिवारी बुधवार सुबह लगभग 11 बजे घर के पास तालाब के किनारे पशुओं को हांकने (भगाने) गया था। उसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे तालाब में गिर गया। काफी देर तक वह घर नहीं पहुंचा तो घरवाले उसे खोजते हुए तालाब के पास पहुंचे गए।
देखा कि संदीप के पैर का एक चप्पल तालाब के ऊपर और एक नीचे पड़ा हुआ है। परिजनों के शोर मचाने पर भाई संजय व अन्य ग्रामीणों की तालाब के पास भीड़ लग गई। तालाब गहरा होने से लोग उसमें घूसने की हिम्मत नहीं जुटा सके।
विज्ञापन
संजय ने बिस्कोहर पुलिस को सूचना देते हुए ग्रामीणों के साथ हिम्मत कर तालाब में घुसकर संदीप की तलाश शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी रामप्रकाश चंद्र अपने हमराह के साथ मौके पर पहुंच गए। करीब दो घंटे बाद संदीप को तालाब से बाहर निकाला गया और उसे निजी अस्पताल बिस्कोहर पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मौत की खबर सुनकर परिवार के लोग चीत्कार करने लगे। ग्रामीणों के अनुसार, मृतक संदीप की शादी नहीं हुई थी। इस संबंध में चौकी प्रभारी बिस्कोहर रामप्रकाश चंद्र ने बताया कि मृतक के भाई संजय के द्वारा घटना की जानकारी मिली थी मौके पर गया था। शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया गया है।