फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Yoga boom town village

शहर से गांव तक योग की धूम

Tue, 21 Jun 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Tue, 21 Jun 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
Yoga boom town village
सिद्धार्थनगर के उद्यान पार्क में योग करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। स्वस्थ और निरोगी काया पाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मंगलवार को हर कोई योग में तल्लीन दिखा। विभिन्न सरकारी, गैर सरकारी, सामाजिक व निजी संगठनों, संस्थाओं की ओर से आयोजित योग शिविर में हर वर्ग-हर, उम्र के लोगों ने हिस्सा लिया। योग, आसन, प्राणायाम की क्रियाएं कीं और इसे जीवनशैली में अपनाने की प्रतिबद्धता जताई। शिविर में सांसद जगदंबिका पाल, विधायक जयप्रताप सिंह समेत एसपी महेंद्र यादव, सीडीओ अखिलेश तिवारी व अन्य अफसरों ने भी योग क्रियाएं कीं।
विज्ञापन

जिला विज्ञान क्लब की ओर से उद्यान विभाग पार्क में आयोजित शिविर में योग प्रशिक्षक डॉ. राकेश त्रिपाठी ने आसन-प्राणायाम की विभिन्न क्रियाओं का अभ्यास कराया। शिविर में मुख्य विकास अधिकारी अखिलेश तिवारी, डीडीओ सुदामा प्रसाद, उप कृषि निदेशक डॉ. राजीव कुमार, वरिष्ठ कोषाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव, डीपीआरओ शशिकांत पांडेय, डीआईओएस सोमारु प्रधान, क्लब के समन्वयक सिद्धार्थ शंकर पांडेय, व्यापार मंडल अध्यक्ष श्रवण बंसल, अजीत सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी व अन्य लोग शामिल हुुए। उधर, रघुबर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित शिविर में सांसद जगदंबिका पाल ने शिरकत करते हुए योग-प्राणायाम किया। उनके साथ भाजपा नेता लालजी त्रिपाठी, कन्हैया पासवान, प्रधान संघ के संरक्षक श्यामनारायण मौर्य, प्रधानाचार्य बालकृष्ण सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

पुलिस लाइन परिसर में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित शिविर में एसपी महेंद्र यादव ने योगाभ्यास कराया। ग्रामीण महिला एवं बाल उत्थान सेवा समिति की ओर से एसजेएस मेमोरियल स्कूल चनरगड्डी में शिविर लगाया गया। इसमें योग गुरु रामरक्षा शुक्ला, एस. मिश्र ने योगाभ्यास कराया। शिविर में सुशीला मिश्र, शबाना बानो, द्विजेंद्र मिश्र, अमन, विजय, कृपाल, सुरेश, महेश आदि ने योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांसी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मंगलवार को सुबह से ही विभिन्न स्कूलों के अलावा कोतवाली बांसी पुलिस ने भी योगाभ्यास किया। भारत स्वाभिमान (ट्रस्ट)/पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी व तिलक इंटर कॉलेज में आयोजित योग समिति के संयोजक राघवेंद्र मिश्र की देखरेख में शिविर शुरू हुआ।
शिविर में क्षेत्रीय विधायक जय प्रताप सिंह ने भी भाग लिया। योग प्रशिक्षक शुभम श्रीवास्तव ने विभिन्न योग मुद्राओं का लोगों को अभ्यास कराया। विधायक जयप्रताप सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय एकता और सांप्रदायिक सौहार्द को समर्पित इस अभियान के जरिए भाई चारगी का संदेश पहुंचेगा।

शिविर में विपुल सिंह, उषा देवी, ज्ञानेंद्र द्विवेदी, ईश्वरचंद्र दुबे अधिवक्ता, प्रभाष्कर राय, बृजेश श्रीवास्तव, गणेशदत्त दुबे, रमेश उपाध्याय, अशोक पांडेय, धर्मवीर पाठक, सचिन पटवा आदि मौजूद रहे। कोतवाली बांसी में योग शिविर में उपजिलाधिकारी विनय कुमार पाठक ने पुलिस कर्मियों को योगाभ्यास कराया और प्रतिदिन करने की नसीहत दी। शिविर में कोतवाली प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह, एसएसआई आरके यादव, बीएन त्रिपाठी, जुबेर अली, संतोष गौड़ आदि ने योगाभ्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed