फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   yatayat mah

नियम में लापरवाही बन रही हादसों का कारण

Tue, 03 Nov 2020 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
yatayat mah
यातायात माह: बांसी तिराहे पर पांच सवारी के साथ बाइक पर सवार युवक। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
नियम में लापरवाही बन रही हादसों का कारण
विज्ञापन

यातायात जागरूकता माह वाहन चालकों पर बेअसर
चार चौराहों पर लगा है जागरूकता का बैनर
एक तो बिना हेलमेट दूसरे चल रहे तीन सवारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। यातायात नियमों का सही से पालन हो और सड़क हादसों का ग्राफ कम हो। इसके लिए एक नवंबर को यातायात जागरूकता माह का डीएम और एसपी ने आगाज किया। गोष्ठी के जरिए लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए संकल्प दिलाया। मगर हकीकत यह है कि उनकी अपील को वाहन चालक हवा में उड़ा रहे हैं। उन्हें न तो हादसों का डर है और न ही वाहन के चालान होने का फिक्र।
नगर की सड़कों पर बेधड़क तीन सवारी और बिना हेलमेट के वाहन चलाते हुए बाइक सवार देखे जा सकते हैं। यातायात माह का कितना पालन किया जा रहा है, इसकी जब पड़ताल की गई तो कई तस्वीरें सामने आईं। एसपी रामअभिलाष त्रिपाठी ने बताया कि यातायात माह चल रहा है। इसमें पुलिस टीम द्वारा लोगों को नियमों के बारे में जानकारी दी जा रही है। उन्हें हेलमेट और तीन सवारी यात्रा नहीं करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उसके बावजूद अगर वाहन चालक नियम का उल्लंघन करते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस मौजूद रही और भरते रहे रफ्तार
मंगलवार दोपहर 12:05 बजे नगर के हाइडिल तिराहे पर पुलिस टीम मौजूद रही। जागरूकता संबंधित पोस्टर लगे थे। बावजूद इसके बाइक सवार बिना हेलमेट के चलते दिखे। उन्हें न तो रोका जा रहा था और न ही उनके अंदर किसी प्रकार की जागरुकता दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर जागरूकता उधर नियम का उल्लंघन
समय दोपहर 12:35 बजे, स्थान नगर का सबसे व्यस्ततम सिद्धार्थ तिराहा। यहां पर कुछ समय पहले ही पुलिसकर्मी यातायात नियम का पाठ पढ़ाकर निकले थे। इसके बाद स्थित ऐसी कि 100 बाइक सवारों में 50 से अधिक बिना हेलमेट और उसमें भी तीन सवारी चलते हुए दिखे।
न जिंदगी की परवाह न चालान का डर
समय दोपहर 1:05 बजे, नगर का बांसी तिराहा। यहां तीन तरफ से लोगों का आना-जाना है। लुंबिनी मार्ग, बांसी और नगर से गुजरने वाला मार्ग है। यहां वाहनों की काफी आवाजाही रहती है। तिराहे पर होमगार्ड और पुलिस के जवान मुस्तैद रहे हैं। यातायात माह चल रहा है। 30 मिनट में अधिकांश वाहन गुजरे। इसमें महिलाओं और बच्चों को लादे हुए बाइक सवार दिखे। मगर वह बिना हेलमेट के बाइक चलाते हुए दिखे। कुछ तो मोबाइल से बात भी करते दिखे।
हम चलेंगे, आप बुलाते रहिए
समय दोपहर 1:40 बजे नगर का साड़ी तिराहा। मुख्यालय पर आने वाला हर शख्स यहां से गुजरता जरूर है। तिराहे पर पुलिस बूथ है और ट्रैफिक पुलिस के जवान मौजूद रहते हैं। यातायात से संबंधित तरह-तरह के स्लोग्न और पोस्टर लगे हैं। मगर यहां की हालत यह है कि ट्रैफिक पुलिस के जवान आवाज देते रह गए और नियम का उल्लंघन करने वाले चलते बने।
वाहनों में सीओ ने लगाए स्टीकर, नियम के प्रति किया जागरूक
सीओ की अगुवाई में सनई, पुरानी नौगढ़ और हाइडिल तिराहे पर आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। यातायात जागरूकता माह के तहत मंगलवार को सीओ सदर की अगुवाई में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान 100 से अधिक चार पहिया वाहनों में जागरूकता संबंधी स्टीकर लगाए गए और वाहन चालकों को नियम के तहत वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया गया।

सीओ सदर प्रदीप कुमार यादव के नेतृत्व में सनई तिराहे पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें ट्रैक्टर और बोलेरो सहित अन्य वाहनों में स्टीकर लगवाया गया। सीओ ने कहा कि चार पहिया वाहन में सवार होने के बाद सभी सवारी सीट बेल्ट का प्रयोग करें। तेज गति में वाहन न चलाएं और सामने वाले से दूरी बनाकर वाहन को चलाएं। मुड़ते समय वाहन के डिपर को अवश्य जलाएं, जिससे अगले वाहन चालक को दिक्कत न हो और हादसे से बचा जा सके। वाहन को अपनी ही लेन में चलाएं। इसके अलावा पुरानी नौगढ़, हाइडिल तिराहे भी जागरूकता कार्यक्रम किया गया। सीओ ने बताया कि 100 से अधिक वाहनों में जागरूकता संबंधित स्टीकर लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed