{"_id":"6a9b08fcf5cea8b2810ed338","slug":"siddharthnagar-news-affected-families-will-not-be-left-alone-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1016-164003-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पीड़ित परिवारों को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पीड़ित परिवारों को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा
Fri, 04 Sep 2026 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 04 Sep 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डुमरियागंज। शुक्रवार की शाम करीब साढ़े छह बजे पहुंचे सांसद जगदंबिका पाल ने विभिन्न घटनाओं में पीड़ित परिवारों को राहत राशि के चेक वितरित किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि किसी भी पीड़ित परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और सरकार पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ी है।
उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है।
एसडीएम विवेकानंद मिश्रा ने बताया कि विभिन्न कारणों से हुई मौतों के मामलों में नियमानुसार पीड़ित परिवारों को राहत राशि उपलब्ध कराई गई है। इसी क्रम में गौहनिया राज निवासी वसीम अहमद के पिता मोहब्बत अली को पांच लाख रुपये, हलियापुर खुर्द बुजुर्ग निवासी पुष्पा देवी को पांच लाख रुपये, डुमरियागंज निवासी बालजी निषाद के परिजन को पांच लाख रुपये, बगडिहवा निवासी विजयपाल की पत्नी सुकलावती को पांच लाख रुपये, डेगहाजोत निवासी अखिलेश कुमार की पत्नी चंप को पांच लाख रुपये, पुरैना निवासी बिलाल शेख को दो लाख 50 हजार रुपये और धोबहा निवासी रामनरेश की पत्नी रेनू को एक लाख रुपये का सांकेतिक चेक दिया गया।
इस दौरान तहसीलदार अजय कुमार मौर्य, सोनू सिंह, कमलेश चौरसिया, राजू पाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।