फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   worshipped for long life of husband on hartalika teej

निर्जल व्रत रख महिलाओं ने की अखंड सौभाग्य की कामना

Tue, 30 Aug 2022 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
worshipped for long life of husband on hartalika teej
शहर के सिंहेश्वरी मंदिर में तीज की पूजा के लिए कतार में खड़ीं महिलाएं। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
निर्जल व्रत रख महिलाओं ने की अखंड सौभाग्य की कामना
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। हरतालिका तीज पर महिलाओं ने निराजल व्रत रखकर भगवान भोलेनाथ, भगवती पार्वती से अखंड सौभाग्य की कामना की। मंदिरों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। पूजा सामग्री की खरीदारी से पूरे दिन बाजार में रौनक रही।
शहर के सिंहेश्वरी मंदिर स्थित भगवान शिव मंदिर में सुबह से शाम तक सुहागिनों ने पूजा अर्चना की। कठेश्वर नाथ शिव मंदिर इटवा, मटेश्वर नाथ शिव मंदिर पथरा बाजार एवं भारत भारी स्थित प्राचीन शिव मंदिर में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ की उपासना की। महिलाएं सुबह से ही स्नान ध्यान करने के बाद मंदिरों में पहुंचने लगीं। वहां विधि-विधान से शिव-पार्वती की पूजा-अर्चना की। मंदिर के अलावा अधिकांश लोगों ने घर पर ही पूजा की और पति की लंबी आयु के लिए कामना की।
विज्ञापन

व्रतियों को बारिश से मिली राहत
मंगलवार की सुबह हुई बारिश ने निराजल व्रतियों को राहत मिली। सुबह प्रचंड धूप थी, लोग पसीना से तरबतर होते दिख रहे थे। कुछ ही समय बाद अचानक मौसम बदला और झमाझम बारिश होने लगी, जिससे निर्जल व्रत रहने वाली सुहागिनों को सुखद अहसास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में रही रौनक
पूजा सामग्री की खरीदारी के लिए पूरे दिन दुकानों पर भीड़ जुटी रही। दुकानदार एक दिन पहले ही अपनी दुकानों को सजा लिए थे। फल, मिष्ठान, कपड़े और शृंगार की दुकानों पर सबसे अधिक भीड़ देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed