फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Women were sensitized at community gatherings.

Siddharthnagar News: चौपालों में महिलाओं को किया जागरूक

Sun, 31 May 2026 02:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 31 May 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Women were sensitized at community gatherings.
सिद्धार्थनगर। मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत शनिवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चौपाल और बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित कर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकारों तथा साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस टीमों ने गांवों में पहुंचकर महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।
विज्ञापन

पथरा थाना क्षेत्र के मनिकौरा तिवारी, लोटन के खीरीडीहा, चिल्हिया के अमहवा (पल्टा देवी), खेसरहा के कड़जा, मिश्रौलिया के असोगवा और त्रिलोकपुर के बड़हरी गांव में मिशन शक्ति टीमों ने चौपाल लगाई। इस दौरान महिलाओं को महिला अपराध, एंटी रोमियो अभियान, गुड टच-बैड टच, साइबर ठगी से बचाव और नए आपराधिक कानूनों के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, नारी शक्ति वंदन अधिनियम और रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष जैसी योजनाओं की जानकारी भी दी गई, जिसका वह फायदा उठा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौपालों में महिलाओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर 1090 महिला हेल्पलाइन, 181 महिला सहायता हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपात सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तथा 1930 साइबर हेल्पलाइन का उपयोग कर सहायता प्राप्त की जा सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed