फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Women were informed about their rights at the 'Bahu-Beti' (Daughters-in-law and Daughters) conference.

Siddharthnagar News: बहू-बेटी सम्मेलन में महिलाओं को अधिकार बताए

Sun, 13 Sep 2026 11:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Women were informed about their rights at the 'Bahu-Beti' (Daughters-in-law and Daughters) conference.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले के इटवा, बांसी और सिद्धार्थनगर थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति के तहत रविवार को जागरूकता अभियान चलाया गया। इटवा के कस्बा क्षेत्र, बांसी के सिहोरवा और सिद्धार्थनगर थाना क्षेत्र के साड़ी गांव में पुलिस टीमों ने महिलाओं व बालिकाओं से संवाद कर महिला अपराध, साइबर अपराध, नए कानून, गुड टच-बैड टच और महिला सुरक्षा से जुड़े प्रावधानों की जानकारी दी।
इस दौरान महिलाओं को किसी भी तरह के अपराध या उत्पीड़न की स्थिति में चुप न रहने और तत्काल पुलिस व संबंधित हेल्पलाइन की मदद लेने के लिए प्रेरित किया गया। महिलाओं को मिशन शक्ति के उद्देश्य और महिला सशक्तीकरण से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। बांसी और सिद्धार्थनगर थाना क्षेत्र में आयोजित बहू-बेटी सम्मेलन व जन चौपाल में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, मातृ शक्ति को सम्बल, निराश्रित महिला पेंशन योजना और मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना समेत अन्य योजनाओं के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

इटवा में महिलाओं को विशेष रूप से महिला अपराध और साइबर ठगी से बचाव के तरीके बताए गए। पुलिस टीमों ने महिलाओं को समझाया कि अनजान लिंक पर क्लिक न करें, किसी को ओटीपी, बैंक संबंधी जानकारी या व्यक्तिगत विवरण साझा न करें और साइबर ठगी होने पर तत्काल शिकायत दर्ज कराएं। बालिकाओं को गुड टच और बैड टच की पहचान तथा असहज स्थिति में भरोसेमंद व्यक्ति को जानकारी देने के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed