फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Women were in the forefront of the youth vote

युवाओं के बाद वोट देने में महिलाएं रहीं आगे

Tue, 28 Feb 2017 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Tue, 28 Feb 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
Women were in the forefront of the youth vote
बर्डपुर में बूथ पर मतदाताओं की लगी लाइन। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। युवाओं के बाद अगर बूथों पर किसी का दबदबा रहा तो वह महिलाओं का था। महिलाओं की संख्या सभी बूथों पर रही। महिलाओं ने हर बूथ पर बढ़ चढ़कर मतदान किया। पांचों विधानसभा क्षेत्र में कहीं महिलाओं ने घूंघट तो कहीं नकाब की ओट में मतदान किया।
विज्ञापन

वोटों के प्रतिशत के मामले में महिलाओं की संख्या युवाओं के बाद सबसे अधिक रही। सुबह महिलाओं की भीड़ बूथों पर कम रही लेकिन दिन चढने के साथ साथ बूथों पर महिलाओं की कतारें लगनी शुरू हो गई। कपिलवस्तु, डुमरियागंज और इटवा की कई बूथों पर कहीं घूंघट में तो कहीं नकाब डालकर महिलाऐं वोट देने को लाइन में खड़ी मिलीं। महिलाओं ने बताया कि घर का निपटाते वक्त लगा इसलिए सुबह के वक्त में वोट के लिए न पहुंच सकीं। महिलाओं ने बताया कि अपने मुद्दों के आधार पर हम लोंगों को वोट करना है ऐसा प्रतिनिधि चुनना है कि लाइन में लगना सार्थक हो और क्षेत्र के समुचित विकास का मार्ग प्रशस्त हो। डुमरियागंज के चौखड़ा, बांसी के बेलबनवां सहित जिला मुख्यालय के कई बूथों पर महिलाओं की लाइन वोट डालने को दोपहर बारह बजे से लगी देखी गई।
विज्ञापन

महिलाओं ने बताया कि क्षेत्र के विकास के नाम पर उनका वोट होगा जिसने काम किया उसके लिए मतदान करना है। इटवा के कपिया बूथ और हीरखास बूथों पर भी महिलाओं की लाइन दोपहर दो बजे तक देखी गई। बर्डपुर व कपिलवस्तु के सभी बूथों पर महिलाओं की लाइन सुबह ग्यारह बजे से लगी रही और लोग अपनी बारी की प्रतीक्षा करते देखे गए। महिलाओं ने मतदान की जिम्मेदारी को बखूबी निभाया जिसके कारण मतदान का प्रतिशत सम्मानजनक आंकड़े तक पहुंच सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed