फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Women's issues heard by Choupal

चौपाल लगाकर सुनीं महिलाओं की समस्याएं

Thu, 19 May 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Thu, 19 May 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Women's issues heard by Choupal
लोटन के खखरा गांव में महिला चौपाल की अध्यक्षता करती राज्य महिला आयोग सदस्य इंद्रासना त्रिपाठी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
महिलाओं की समस्याओं की सुनवाई के लिए बुधवार को जिले में राज्य महिला आयोग की सदस्यों ने चौपाल लगाई। इंद्रासना त्रिपाठी ने लोटन के खखरा गांव में मामलों की सुनवाई की तो जुबैदा चौधरी ने शोहरतगढ़ के गड़ाकुल गांव में चौपाल लगाई। 
विज्ञापन

खखरा गांव में आयोजित चौपाल में राज्य महिला आयोग की सदस्य इंद्रासना त्रिपाठी ने कहा कि गांवों का विकास सरकार की प्राथमिकता में है। ग्राम खखरा में शिक्षा, बाल विकास परियोजना, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, शौचालय, स्वास्थ सेवा सहित अन्य सुविधाओं को सुदृढ़ कराया जाना है।
विज्ञापन

इस गांव का सर्वांगीण विकास किया जाएगा। तहसीलदार विनय कुमार शुक्ल ने कहा कि जमीन के मामले में धारा 122 को तरमीम कर धारा 67 हो गया है। तालाबों का मत्स्य पालन के लिए पट्टा अब 10 वर्ष की बजाए पांच वर्ष का ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौपाल में जिला सचिव तेज प्रताप सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी लोटन रीता गुप्ता, अवधेश शर्मा,  सीडीपीओ बलराम सिंह, डॉ.सुरेश चंद, कुसुमलता चौबे, बंशगोपाल, दीपू पांडेय, सत्येंद्र कुमार, दुर्गेश पाठक, जगन्नाथ चौबे, लेखपाल सुरेंद्र प्रसाद, राजमती, राजकुमार, आदि मौजूद रहे।
शोहरतगढ़। विकासखंड के ग्राम पंचायत गड़ाकुल में बुधवार को शासन के निर्देश पर राज्य महिला आयोग की सदस्य जुबैदा चौधरी की अध्यक्षता में महिला चौपाल का आयोजन हुआ। इसमें गांव की महिलाओं ने पहुंच कर अपनी पीड़ा बताई और प्रार्थना पत्र देकर समाधान की मांग की। 
चौपाल में जुबैदा चौधरी ने कहा कि गड़ाकुल गांव को मैंने गोद लिया है। लोगों को मूलभूत सुविधा के साथ सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाना हमारी पहली प्राथमिकता है। शाम पांच बजे तक चले चौपाल में 161 प्रार्थना पत्र महिलाओं ने दिया।
इसमें 160 प्रार्थना पत्र एसडीएम शोहरतगढ़ को, एक प्रार्थना पत्र सीओ को निस्तारण के लिए दिया गया। समाजवादी पेंशन के 46, लोहिया आवास के 50, राशन कार्ड के 13, विधवा पेंशन के 8, शौचालय के 23, वृद्धा पेंशन के 11 व अन्य 10 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।
चौपाल में जुबैदा चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार गांव में महिलाओं के पर हो रहे अत्याचार को रोकने, जनकल्याणकारी योजनाओं का जनता को लाभ दिलाने के लिए गांव-गांव में चैपाल लगवा रही है, ताकि गांव की जनता जागरूक होकर अपने हक को पा सके।

कार्यक्रम में एसडीएम सुरेंद्रनाथ मिश्र, शिवपति इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ.नलिनीकांत मणि त्रिपाठी, बीईओ गोपाल मिश्र, बीडीओ भगवान सिंह, सीओ शंकर प्रसाद गुप्ता, प्रधान श्याम सुंदर चौधरी, शिक्षक नेता लालजी यादव, एडीओ पंचायत मोहम्मद मुस्तकीम, ग्राम पंचायत अधिकारी रामविलास, मालती विश्वास, सह समन्वयक मुश्तन शेरुल्लाह, प्रधानाध्यापक गायत्री देवी, शिक्षक पृथ्वीपाल, अंकित त्रिपाठी, रंजीत चौधरी, प्रदीप गौड़, राम प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed