फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Women heavy, every seat

महिलाएं भारी, हर सीट पर जीत

Tue, 04 Oct 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Tue, 04 Oct 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
Women heavy, every seat
इटवा क्षेत्र के नवनिर्वाचित प्रधान को प्रमाणपत्र देते अल्पसंख्यक अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। ग्राम पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए उपचुनाव के नतीजे मंगलवार को घोषित कर दिए गए। लोटन के अजान और इटवा के महादेव बख्शी गांव के प्रधान के निधन से रिक्त हुए पदों पर उनकी पत्नियों को जीत मिली है। वहीं जोगिया में दो वार्डों के बीडीसी सदस्य पदों पर एकतरफा मुकाबले रहे। जीत के नतीजों के साथ विजेता प्रत्याशी व समर्थक खुशी से झूम उठे। जश्न मनाकर एक-दूसरे को बधाइयां दी।
विज्ञापन

जोगिया में क्षेत्र पंचायत के उपचुनाव मे वार्ड संख्या 1 से पूर्व प्रमुख कौशलेंद्र त्रिपाठी की पत्नी उषा देवी 590 मत प्राप्त कर निर्वाचित हुईं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी विंध्यवासिनी देवी (335) को 255 मत से पराजित किया। सुशीला 22 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहीं। वार्ड संख्या 30 से पूर्व प्रमुख इंद्रमती पत्नी रामचरित्र यादव की जेठानी नैनमती ने 521 मत पाकर जीत हासिल की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जैबुन्निशा (382) को 139 मत से हराया।
विज्ञापन

इन दोनों पर नतीजों के साथ ही ब्लाक में प्रमुख पद की लड़ाई का खाका भी खींच गया है। जीत के बाद प्रतिक्रिया जताते हुए नैनमती ने पूर्व प्रमुख इंद्रमती के विकास के अधूरे सपने को पूरा करने का दंभ भरा तो ऊषा देवी ने बीडीसी सदस्यों का सहयोग लेकर ब्लाक प्रमुख के रूप में विकास को नई दिशा देने की प्रतिबद्धता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed