फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Women and children are in fear imprisoned in their homes

Siddharthnagar News: खौफ में महिलाएं और बच्चे... घरों में हैं कैद

Tue, 30 Apr 2024 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 30 Apr 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Women and children are in fear imprisoned in their homes
सुबह छह बजे से देर शाम तक महिलाएं और बच्चे घरों में रहे कैद
विज्ञापन


पूरे दिन हो हल्ला और शोर से फैला रहा लोगों ने डर

संवाद न्यूज एजेंसी

इटवा। क्षेत्र के हटवा गांव में तेंदुए के घुसने और एक-एक करके लोगों पर हमला करने के बाद हर किसी में डर पैदा हो गया। लोग महिलाओं और बच्चों को घरों में कैद कर दिए। जिससे अचानक तेंदुआ हमला न कर सके। वन विभाग के कार्य को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश था।


सुबह छह बजे हटवा गांव में जब उदयराज मिश्र और उनके पोते पर तेंदुए ने हमला किया तब गांव के लोग खेत की ओर और महिलाएं घरों में काम कर रही थीं। अधिकांश बच्चों की नींद भी नहीं टूटी थी। शोर गुल से तब नींद टूटी जब परिवार के लोग उन्हें सहेजते हुए कमरे में लेकर जाकर बंद करने लगे। लाठी डंड़ा लेकर कुछ ग्रामीण हिम्मत जुटाकर टूट तो पड़े लेकिन हर वार खाली जा रहा था। इसी बीच वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। कुछ देर बाद डीएफओ भी मौके पर पहुंचे। लेकिन उसे पकड़ने में नाकाम साबित हो रहे थे। देर शाम तक जाल और पिंजरा लेकर वन विभाग की टीम लगी रही, लेकिन सफलता नहीं मिल पाया था। वहीं, पूरे दिन वन विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होने पर लोगों में आक्रोश था। तेंदुए के डर से महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग पूरे दिन घरों में दुबके रहे। लोगों का कहना था कि तेंदुआ बलरामपुर जनपद के पचपेड़वा जंगह से आया था। इसकी दूरी गांव से तकरीबन 35 किलोमीटर होगी। कारण अन्य आसपास कोई जंगल नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed