फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Woman's body identified, serious head injury

Siddharthnagar News: महिला के शव की हुई पहचान, सिर में है गंभीर चोट

Tue, 20 Feb 2024 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 20 Feb 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Woman's body identified, serious head injury
शोहरतगढ़। चिल्हिया थाना क्षेत्र के रमवापुर खास गांव में 16 फरवरी की रात एक वृद्ध महिला की लाश मिली थी। शव की पहचान तीन दिन बाद रविवार शाम नूरजहां (60) पत्नी यासिम के रूप में की गई। वह बजहा बजही गांव की निवासी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


मृतक वृद्ध महिला के पुत्र एखलाक ने चिल्हिया थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी मां मानसिक रूप से कमजोर थी। चार दिन पहले घर से बिना बताए निकल गई थी। जिसकी वह लोग तलाश कर रहे थे। रविवार को सूचना मिली कि क्षेत्र के रमवापुर खास गांव के पास 16 फरवरी की रात को घायल अवस्था में पड़ी थी। कुछ लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर महिला को सीएचसी शोहरतगढ़ लाकर भर्ती कराया था। जहां चिकित्सकों मृत घोषित कर दिया गया था। इस संबंध में चिल्हिया एसओ अमित कुमार ने बताया कि मृतक वृद्ध महिला के शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


---

महिला के शरीर पर मिले गंभीर चोट के निशान

16 फरवरी रमवापुर खास गांव के पास वृद्ध महिला घायल अवस्था में पड़ी थी। कुछ लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर महिला को सीएचसी शोहरतगढ़ में भर्ती कराया था। चिकित्सकों अनुसार महिला के सिर के पीछे गंभीर चोट के निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed