फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Woman's body found in Jamuar drain, child missing

जमुआर नाले में मिला महिला का शव, बच्चा लापता

Sun, 22 Aug 2021 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Woman's body found in Jamuar drain, child missing
जमुआर नाले में मिला महिला का शव, बच्चा लापता
विज्ञापन

शोहरतगढ़। चिल्हिया थाना क्षेत्र के अलीदापुर गांव के टोला ऊंचडीह के पास जमुआर नाले में रविवार को महिला का उतराया हुआ शव मिला। उसके गले में रस्सी बंधी हुई थी और शरीर के कई हिस्सों पर जख्म के निशान थे, जिससे हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। महिला का डेढ़ साल का बच्चा लापता है। पुलिस टीम उसकी तलाश में लगी है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद एएसपी, सीओ और दो थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई थी। क्षेत्र ग्राम अलीदापुर टोला ऊंचडीह गांव निवासी दीपक साहनी दिल्ली के जहागिरा में एक प्राइवेट कंपनी नौकरी करता था। नौकरी के दौरान उसी कंपनी में काम करने वाली प्रीति (23) से मुलाकात हुई थी। दोनों ने 2017 में शादी कर ली। प्रीति का डेढ़ साल का बच्चा भी है। दीपक साहनी तीन माह पहले दिल्ली से अकेले अपने गांव ऊंचडीह चला आया था और वापस नहीं गया। प्रीति फोन करके दिल्ली आने के लिए कहती रही। उसके बाद भी दीपक दिल्ली नहीं गया। प्रीति अपने बेटे को लेकर पति दीपक के गांव आ गई।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि जबसे वह गांव आई थी, किसी बात को लेकर दोनों में कई बार लड़ाई हुई। प्रीति अपने पति दीपक की चिल्हिया थाने में शिकायत की थी। चिल्हिया थाने की पुलिस ने पति-पत्नी समझाकर घर भेज दिया था। रविवार को लगभग एक बजे ग्रामीणों ने गांव के बगल जमुआर नदी में प्रीति का शव देखा। ग्रामीणों ने उसकी सूचना ग्राम प्रधान को दी। फिर पुलिस को जानकारी दी गई। मौके पर चिल्हिया पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने पूछताछ के लिए दीपक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिल्हिया के एसओ यशवंत सिंह ने बताया कि आशंका है कि प्रीति की हत्या कर नदी में शव फेंका गया है। जल्द ही हत्या का पर्दाफाश किया जाएगा। बच्चे का कुछ पता नहीं चल पा रहा है। पुलिस गहनता से जांच में जुटी हुई है। बच्चे की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम, खोताखोर, पीएसी की टीम जुटी है। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद एएसपी सुरेश चंद्र रावत, सीओ प्रदीप कुमार यादव, शोहरतगढ़ एसओ राजेंद्र बहादुर सिंह ने घटना स्थल की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed