फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Woman's body found hanging in Jogia area

जोगिया क्षेत्र में फंदे से लटका मिला महिला का शव

Sun, 14 Nov 2021 10:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging in Jogia area
जोगिया क्षेत्र में फंदे से लटका मिला महिला का शव
विज्ञापन

जोगिया। कोतवाली क्षेत्र के कडजहवा गांव में एक महिला की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। गांव के बाहर बाग में पेड़ की डाल के सहारे उसका फंदे से लटका शव मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्र के देउरा गांव निवासी चंदा उर्फ सुशीला (48) की शादी बलरामपुर में हुई थी। वह चार बच्चों की मां थी। परिजनों के मुताबिक, एक वर्ष पूर्व पड़ोस के ही कड़हजवा निवासी मन्नू के साथ वह चली गई थी। बच्चे को वहीं पर छोड़ दिया था। कुछ दिन से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि पिछले 15 दिन से वह से घर चली आई थी।
विज्ञापन

रविवार सुबह गांव के बाहर बाग में पेड़ में फंदे के सहारे लटका हुआ उसका शव दिखा। इसके बाद लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। कोतवाल टीम के साथ पहुंच गए और मायके व ससुराल वालों को बुलवाया। फिर शव की पहचान की गई। उसके बाद पंचनामा करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल जोगिया तहसीलदार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed