फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Woman jumped into river, fishermen saved her

Siddharthnagar News: महिला ने नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाया

Sat, 07 Oct 2023 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 07 Oct 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Woman jumped into river, fishermen saved her
सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर विवाहिता ने बाणगंगा नदी के पुल से छलांग लगा दी। स्थानीय मछुआरों ने नदी में कूदकर विवाहिता को बाहर निकाला। मछुआरों से महिला ने कहा कि उसे मरना है, छोड़ दो...। मौके पर पुलिस महिला आरक्षी के साथ पहुंची और पूछताछ की। फिर परिजन के हवाले कर दिया। वहीं, पति बोला कि मायके लेकर आए थे, कोई विवाद भी नहीं हुआ है।
विज्ञापन


शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के खुनुवां गांव निवासी रूपा (22) पुत्री बृजलाल की शादी बांसी कोतवाली क्षेत्र के प्रतापपुर मिथुन के साथ हुई है। पति के मुताबिक, शुक्रवार को सुबह रूपा ससुराल बांसी अपने मायके शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के खुनुवां आई थी। उसके बाद वह लगभग 10 बजे अपने बड़ी बहन पूजा से पैसा लेकर कुछ खाने के बहाने घर निकल गई। एक घंटा बीत जाने के बाद जब वह घर नहीं पहुंची तो उसका पति मिथुन और उसकी बहन खोजबीन करने लगे। दोपहर में पुलिस से उन लोगों को जानकारी हुई कि उसने बाणगंगा नदी के पुल कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। अगर तत्काल उसे मछुआरे नहीं बचाते तो वह मर जाती। थानाध्यक्ष शोहरतगढ़ पंकज पांडेय ने बताया कि रूपा बाणगंगा बैराज पर गई थी। ड्यूटी पर लगे पुलिस टीम व पीआरवी के जवानों ने पूछताछ की तो इसने बताया कि वह परसोहिया जा रही है। जवानों ने उसे परसोहिया जाने के लिए रास्ता बता दिया। उसके बाद उसने नदी पर बने बढऩी जाने वाले मार्ग के पुल से नदी में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद जवानों ने मछुआरे की मदद से इसे सुरक्षित निकाल लिया। पूछताछ में वह आत्महत्या की ठोस वजह नहीं बता पाई। इसके पति मिथुन से पूछताछ की गई तो उसने यही बताया कि इसकी जिद पर आज सुबह इसको लेकर इसके मायके खुनुवां आया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि विवाहिता के मामले में लिखापढ़ी करके उसके पति और उसकी बड़ी बहन को हिदायत देते हुए सुपुर्द कर दिया हूं।
विज्ञापन


---

चौराहे से लौटकर आने की बात कहकर निकली रूपा

रूपा की बड़ी बहन पूजा ने बताया कि शुक्रवार को सुबह अपने पति के साथ खुनुवां आई। इसने कोई ऐसी कोई बात नहीं बताई कि क्योंकि सुबह ही मायका पहुंच गई। कुछ देर बाद वह मुझसे पैसा लेकर खुनुवां मार्केट में कुछ खाने के लिए निकल गई थी। उसके बाद जब नहीं लौटी तो हम लोग इसकी खोजबीन करने लगे। कैसे यह बानगंगा पहुंची किस कारण यह आत्महत्या करने की प्रयास की। इसकी कोई जानकारी इससे नहीं मिल पा रही है। रूपा आत्महत्या करने के मामले में कोई जानकारी नहीं दी। पुलिस उससे पूछताछ करने का प्रयास करती रही। लेकिन रूपा इस मामले कोई ठोस जानकारी नहीं दे पाई। जून में मिथुन और रूपा की शादी हुई थी। अभी इसकी शादी के चार महीने ही हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

मछुआरों से कह रही थी कि मुझे मरना हैं

रूपा आत्महत्या करने के लिए नदी में कूदी थी। जब उसे मछुआरे बचा कर पानी से बाहर ला रहे थे रूपा मछुआरों से कह रही थी कि मुझे मरना है। मुझे छोड़ दो। मछुआरों ने पूछा कि क्यों मरना है। तो बस यही कह रही थी कि मुझे मरना है। वहीं, पुलिस की लाख कोशिश के बाद भी उसने नहीं बताया कि नदी में छलांग क्यों लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed