फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   woman died in suspicious circumstances

Siddharthnagar News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

Mon, 08 May 2023 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 May 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
woman died in suspicious circumstances
पथरा। शिवनगर डिडई थाना क्षेत्र के डड़वा राजा गांव में सोमवार को एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसके पिता की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिता ने हत्या करने का आरोप लगाया है। हालांकि इस मामले में तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

पथरा क्षेत्र के डड़वा भैया गांव निवासी की नीलम (35) की शादी वर्ष 2005 में शिवनगर डिडई थाना क्षेत्र के डड़वा राजा गांव निवासी मंगेश से हुईं थी। शादी के चार पांच साल बाद मंगेश पिता से घर का बंटवारा कर पत्नी के साथ अलग रहने लगा, जिसके बाद दो वर्ष पूर्व पति-पत्नी के आपसी विवाद के बाद दोनों अलग रहने लगे। ग्रामीणों के अनुसार नीलम लगभग दो वर्ष से अपने रिश्तेदारों के यहां रह रही थी। जो तीन दिन पहले ससुराल डड़वा राजा पहुंची, पहले तो दो दिन तक पति ने नीलम को घर में नहीं घुसने दिया। बाद में दोनों में सुलह हो गई और पति ने घर में रहने की इजाजत दे दी।
विज्ञापन

रविवार शाम नीलम किसी काम से गांव के बाहर गई थी। जहां बाग में उसके पेट में अचानक दर्द शुरू हो गया। इसकी सूचना ग्रामीणों ने उसके पति को दी। पति ने हालत बिगड़ते देख तिलौली में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान सोमवार सुबह नीलम की मौत हो गई है। जिसके बाद पति नीलम की लाश गांव ले आया। जब इसकी सूचना मायके वालों को लगी, तो वह लोग नीलम की ससुराल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़की के पिता सुन्नर मंगेश पर साजिश के तहत अपनी पुत्री को मारने का आरोप लगाने लगा और पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, और मंगेश को अपने साथ ले गई।

इस बारे में थानाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ल ने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चल पाएगा। फिलहाल इस मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज करके उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed