{"_id":"6331fb16b4afc66f86403d5a","slug":"winner-students-got-prize-siddharthnagar-news-gkp4519001168","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकला प्रतियोगिता में विजयी बच्चे हुए पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकला प्रतियोगिता में विजयी बच्चे हुए पुरस्कृत
विज्ञापन
उच्च प्राथमिक विद्यालय भारतभारी में चित्रकला की विजेता छात्रा को सम्मानित करते सुशील कुमार। सं?
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकला प्रतियोगिता में विजयी बच्चे हुए पुरस्कृत
डुमरियागंज। मीना दिवस पर कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय भारतभारी में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में प्रत्येक कक्षा से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुशील कुमार ने सोमवार को पुरस्कृत किया।
प्रधानाध्यापक मोहम्मद नदीम ने कहा कि बच्चों की चित्रकला एवं पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में प्रत्येक कक्षा से प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष की ओर से विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कृत किया गया है।
सुशील कुमार ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से बच्चे जागरूक होंगे एवं समाज में फैली कुरीतियों का विरोध कर सकेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि समय-समय पर प्रतियोगिताओं का आयोजन होने से बच्चों का मनोबल बढ़ता है। कक्षा 6 में ज्योति प्रथम, पारो द्वितीय एवं इरशाद तृतीय कक्षा 7 में संध्या प्रथम, राज द्वितीय एवं साधना तृतीय कक्षा 8 में खुशी प्रथम, कविता द्वितीय एवं ऊषा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में पर आंचल, मधु, प्रिंस, रिया, शीतल, शिवांगी, मुस्कान, बशीर आदि मौजूद रहे।