मटकी फोड़ कार्यक्रम में विजेता टीम पुरस्कृत
पकड़ी बाजार। शोहरतगढ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बैजनथा के टोला बैलिहवा में आयोजित कार्यक्रम में मटकी फोड़ कार्यक्रम में विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया। विधायक विनय वर्मा ने कहा कि क्षेत्र की खराब सड़कें जल्द सही कराई जाएंगी। इसके लिए संबंधित अधिकारियों से वार्ता की जाएगी।
उन्होंने क्षेत्र के नकाही, कढहा, बैलिहवा, बैजनथा, नईडहर आदि गांवों के लोगों की समस्याएं सुनकर निदान का आश्वासन दिया। इस दौरान लोगों ने पकड़ी से नकाही मार्ग तथा अन्य ख़राब सड़कों को सही कराने को कहा। उन्होंने बैलिहवा में आयोजित मटकी फोड़ कार्यक्रम में विजेता टीम को पुरस्कृत किया। इस दौरान निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष हरिराम निषाद, पकड़ी मंडल अध्यक्ष लवकुश धर दुबे, रमेश मणि त्रिपाठी, मंतन निषाद, राममिलन निषाद उपस्थित थे।