फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Wind ignited the fire, 52 bighas of wheat crop reduced to ashes

Siddharthnagar News: हवा ने भड़काई आग, गेहूं की 52 बीघा फसल राख

Thu, 02 Apr 2026 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 02 Apr 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Wind ignited the fire, 52 bighas of wheat crop reduced to ashes
कठेला गर्वी में खड़ी गेहूं की फसल में लगी आग को बुझाते ग्रामीण। संवाद
सिद्धार्थनगर। जिले में अलग-अलग क्षेत्रों में आगलगी की घटनाओं में 52 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आगे बुझाने में किसानों और ग्रामीणों को मशक्कत करनी पड़ी। इटवा तहसील क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में बृहस्पतिवार को चली तेज हवाओं के बीच लगी आग ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। आग की चपेट में आकर करीब 37 बीघा खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई, जिससे कई किसानों के सामने चारे का संकट भी खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, इटवा-बढ़नी मार्ग के पूरब स्थित गांव पकड़ी चौधरी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती चली गई और देखते ही देखते बड़े रक्बे को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन लपटें बेकाबू रहीं। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, तब तक पकड़ी चौधरी, भगौसा, जूडीकुइया, मैना और कठेला गर्वी गांवों में भारी नुकसान हो चुका था।
विज्ञापन

इस आगजनी में दिलीप पाठक और उनके भाई, बब्बू चौधरी, झिन्नू चौधरी, हन्नान, मन्नान, हुसई और पुसई समेत कई किसानों की फसल जल गई। इनमें करीब 25 बीघा फसल पकड़ी चौधरी क्षेत्र में और 12 बीघा कठेला गर्वी में प्रभावित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नायब तहसीलदार राघवेंद्र पांडेय ने बताया कि आग बड़े क्षेत्र में फैली थी। कुछ किसानों की फसल पहले ही कट चुकी थी, जिससे उनके खेतों में पड़े डंठल जले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed