{"_id":"576c1a584f1c1bd532b47fdc","slug":"will-fight-for-the-right-to-sweeper","type":"story","status":"publish","title_hn":"हक के लिए लड़ेंगे सफाई कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हक के लिए लड़ेंगे सफाई कर्मचारी
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 23 Jun 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
विकास भवन सभागार में सफाईकर्मियों की बैठक को संबोधित करते संयुक्त राज्यकर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश पंचायती राज सफाई कर्मचारी संघ के जिला व ब्लॉक कार्यकारिणी की बैठक गुरुवार को विकास भवन सभागार में हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि सातवें वेतन आयोग को लागू कराने, पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली, केंद्र के समान भत्ते, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का तृतीय श्रेणी में पदोन्नति आदि मांगों को लेकर 14 जुलाई को विधानसभा के सामने प्रदर्शन प्रस्तावित है।
हक की लड़ाई के लिए सब एकजुट होकर इस आंदोलन में शामिल हों। सफाई कर्मचारी संघ के संयोजक रणजीत कुमार ने कहा कि सफाई कर्मचारियों को चुनाव से दूर रखकर कुछ लोग मनमाने ढंग से काम कर रहे हैं। प्रत्येक कर्मचारी को वोट देने का अधिकार है।
इन सब मुद्दों पर चर्चा करने के लिए सफाई कर्मचारियों का अधिवेशन होना जरूरी है। इस दौरान सर्वसम्मति से 30 जून को अधिवेशन कराने का निर्णय लिया गया है। अधिवेशन की रूपरेखा तय करने व उसे सफल बनाने के लिए रणजीत कुमार, अश्वनी कर पाठक, विजय कुमार व रवींद्र कुमार को संयोजक और अमरनाथ सिंह, सच्चिदानंद, संतोष यादव, अजय दूबे, पशुपति व शैलेष गुप्ता को सहसंयोजक बनाया गया है। इस दौरान श्रीपति मौर्य, काशीराम, विजय तिवारी, अरुण कुमार यादव आदि मौजूद रहे।