फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Will be aware by distributing slips from house to house to beat Corona

कोरोना को मात देने के लिए घर-घर पर्ची बांटकर करेंगे जागरूक

Sun, 23 Jan 2022 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Will be aware by distributing slips from house to house to beat Corona
कोरोना को मात देने के लिए घर-घर पर्ची बांटकर करेंगे जागरूक
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। कोरोना के बढ़ते हुए संक्रमण को देखते हुए शासन के साथ ही स्वास्थ्य महकमा भी सतर्क है। कोरोना पर वार करने के लिए अब स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी जागरुकता पर्ची घर-घर पहुंचाई जाएगी। पर्ची के जरिए लोगों को जानकारी दी जाएगी कि कोरोना के लक्षण क्या हैं और उससे बचने के लिए क्या करना होगा।
इस पर्ची में लक्षण के साथ ही जागरुकता संबंधित सुझाव और किस उम्र के लोगों को कौन सी दवा की कितनी डोज देनी है, उसके बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके पीछे उद्देश्य है कि जब लोगों को जानकारी होगी तो वे कोरोना को मात दे सकेंगे। कोरोना की पहली और दूसरी लहर को लोग भूल नहीं पाए थे कि संक्रमण फिर से बढ़ गया। इस बार भी संक्रमण तेज है। बड़ी संख्या में मरीज प्रतिदिन मिल रहे हैं। कोरोना संक्रमण को मात देने के लिए शासन के साथ ही स्वास्थ्य महकमा भी अलर्ट है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण दर को कम करने के लिए नये प्रयोग किए जा रहे हैं। अब स्वास्थ्य मंत्रायल की ओर से जारी जागरुकता संबंधित पर्ची से कोरोना को मात देने की कवायद शुरू हुई है। घर-घर स्वास्थ्यकर्मी जागरुकता संबंधित पर्ची पहुंचाएंगे। इसमें बच्चों से लेकर हमउम्र के लोगों को जागरूक करने, कोरोना संक्रमण के लक्षण, बचाव और दवा से जुड़ी जानकारी दी गई है। इस संबंध में डिप्टी सीएमओ डॉ. सौरभ चतुर्वेदी ने बताया कि जागरुकता संबंधित पर्ची घर-घर स्वास्थ्य कर्मी पहुंचाएंगे। सभी को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड रोग से बचाव और सावधानियां
सदैव मास्क का इस्तेमाल करें। मास्क को ठीक तरह से पूरा मुंह एवं नाक कवर करते हुए लगाएं। सामाजिक दूरी का पालन करें। बिना किसी काम के घर से बाहर न निकलें। लक्षण वाले रोगी को तत्काल परिवार से अलग करके उसकी कोविड जांच करवाएं। समय-समय पर साबुन से हाथ धोएं। ई- संजीवनी एप के जरिए घर से ही अनुभवी चिकित्सक की सलाह से इलाज कराएं। नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर टीका लगवाएं। इसके अलावा पर्ची में कई अन्य जानकारी दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed