फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   White stripes and sign boards are misleading

Siddharthnagar News: सफेद पट्टी और संकेतक बोर्ड कर दे रहे गुमराह

Sun, 19 Jan 2025 10:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
White stripes and sign boards are misleading
शाहपुर सिंगारजोत मार्ग पर घिस कर हल्की हुई सफेद पट्टी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी सिद्धार्थनगर/ भनवापुर। ठंड बढ़ने के साथ- साथ सड़क हादसे बढ़ गए हैं। आए दिन सड़क हादसों में लोगों की जान जा रही है। इन दिनों हादसों की बात करें तो सबसे अधिक हादसे डुमरियागंज क्षेत्र के शाहपुर- सिंगारजोत मार्ग और शोहरतगढ़- बढ़नी मार्ग पर सेवरा से परसा के बीच हो रहे हैं।
विज्ञापन

इन हादसों के पीछे का कारण जानने की कोशिश की गई, तो पता चला कि वाहन ओवरस्पीड होने के साथ- साथ अंधा मोड़, संकेतक बोर्ड का न होना और नेशनल व स्टेट हाईवे पर सफेद पट्टी का धुंधला होना प्रमुख वजह है।
विज्ञापन

कोहरे में दिखाई न देने से लोग वाहन लेकर सड़क से नीचे उतर जा रहे हैं। पेड़ से टकरा जा रहे हैं, तो कहीं सड़क के गड्ढे के कारण वाहन अनियंत्रित होने से हादसे हो रहे हैं। पड़ताल में पता चला कि धुंधली हुई सफेद पट्टी का रंग गाढ़ा नहीं किया गया है। वहीं, जहां मोड़ है और कई हादसे हुए हैं, वहां बचाव से जुड़े उपाय नहीं हैं। इसमें स्टेट हाईवे और मुख्य मार्ग पर सबसे अधिक समस्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, एनएच पर सफेद पट्टी को छोड़ दिया जाए तो संकेतक बोर्ड और ऐसे स्थानों पर गति नियंत्रक बोर्ड लगे हैं। ऐसे में अगर हादसों से बचना है तो खुद को सजग और सतर्क होकर चलने की जरूरत है। वरना हादसे का शिकार होने से इन्कार नहीं किया जा सकता है।
हादसे का केंद्र बना सेवरा- से परसा, इतनों ने गवां दी जान : ढेबरुआ चौराहे पर मंगलवार की देर रात हुई कार व खड़ी जेसीबी की टक्कर में दो सगे भाइयों की मौत ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। इसके पहले भी हुई तीन अन्य दुर्घटनाओं में दो सगे भाइयों समेत छह लोग जान गंवा चुके हैं।
16 दिसंबर को ढेबरुआ थानाक्षेत्र के खैरहनिया गांव के पश्चिम एनएच पर बाइक व कार की भिड़ंत में शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र के बोहली निवासी दीपक (16) पुत्र विजय चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई, और उसके बड़े भाई रवि (18) की 20 दिन बाद जिला मुख्यालय पर स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
इसके बाद 03 जनवरी को ढेबरुआ थानाक्षेत्र के सेवरा गांव के पास एनएच पर अज्ञात चारपहिया वाहन व बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार दो मजदूरों राजेश चौधरी (25) पुत्र विंदेश्वरी चौधरी व प्रदीप कुमार दारु (25) पुत्र रामनरेश निवासीगण ग्राम मधु नगरी थाना पचपेड़वा की मौत हो गई।
इसके बाद 10 जनवरी को शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र के परसा स्टेशन गांव के सामने एनएच पर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र के धनौरा मुस्तकहम के रहने वाले वसीम (20) पुत्र हसन रजा व नेपाल के कपिलवस्तु के सुठौली निवासी रियाज अहमद (30) पुत्र हुसैन की मौत हो गई।

इसके अलावा अंकित चौधरी निवासी धनौरा मुस्तकहम व सूरज निवासी सुठौली घायल हो गए। इसके बाद मंगलवार की देर रात कार व जेसीबी की टक्कर में भी दो सगे भाइयों अवधेश सैनी व धीरेश सैनी की मौत हो गई। क्षेत्रीय लोगों के मुताबिक चारों मार्ग दुर्घटनाओं का मुख्य कारण वाहनों का गति तेज होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed