फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Whether it is strong sunshine or storm... vote today in any case

Siddharthnagar News: चाहे तेज धूप हो या आए तूफान... आज हर हाल में करें मतदान

Wed, 10 May 2023 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 10 May 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Whether it is strong sunshine or storm... vote today in any case
पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामदत्तगंज बढनी हुई सजावट। 
सिद्धार्थनगर। मौसम से मत डरिएगा, चाहे तेज धूप हो, बारिश आए या तूफान, आपका एक वोट अच्छे प्रत्याशी को चुनाव हरा या जिता सकता है। ऐसे में जलपान से पहले मतदान करने का संकल्प लें और हर हाल में वोट डालने जाएं। यह कहना है, नगर निकाय चुनाव में दावेदारी पेश कर रहे अध्यक्ष एवं सभासद पद के प्रत्याशियों का। तीन दिन से कड़ी धूप के बीच धूल भरी तेज हवाएं चलने से लोग घर से निकलने से कतरा रहे हैं, जिससे कम मतदान की आशंका ने प्रत्याशियों के साथ ही जिला प्रशासन के माथे पर शिकन ला दी है।
विज्ञापन

जिले के 11 नगर निकायों के 303204 मतदाता 11 मई के दिन मतदान कर अध्यक्ष पद के 121 और 185 वार्डों के सभासद पद के 1264 प्रत्याशियों का भविष्य तय करेंगे। नगर पालिका सिद्धार्थनगर व बांसी, नगर पंचायत उसका, शोहरतगढ़, बढ़नी, डुमरियागंज, इटवा, बिस्कोहर, कपिलवस्तु, बढ़नीचाफा, भारतभारी में कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक बैलेट पेपर से मतदान होगा। शहर में मतदान के लिए कलेक्ट्रेट से रवाना हुई पोलिंग पार्टियां बुधवार शाम को ही बूथों पर पहुंच गईं हैं। इसी तरह बांसी, शोहरतगढ़, इटवा व डुमरियागंज तहसीलों से भी पोलिंग पार्टियां रवाना होकर बूथों पर पहुंची हैं।
विज्ञापन

जनपद-सिद्धार्थनगर
निकाय वार्ड सभासद प्रत्याशी अध्यक्ष प्रत्याशी मतदाता बूथ
नगर पालिका सिद्धार्थनगर 25 185 14 59513 61
नगर पंचायत उसका बाजार 15 98 7 22792 25
नगर पंचायत कपिलवस्तु 16 107 12 24649 26
नगर पालिका बांसी 25 131 4 36918 43
नगर पंचायत शोहरतगढ़ 15 109 12 19588 20
नगर पंचायत बढ़नी बाजार 11 74 10 13702 15
नगर पंचायत डुमरियागंज 17 119 8 28447 34
नगर पंचायत भारतभारी 15 109 17 22862 27
नगर पंचायत बढ़नीचाफा 16 105 13 24010 29
नगर पंचायत बिस्कोहर 15 101 15 23380 29
नगर पंचायत इटवा 16 126 9 27343 32
रहेगा सार्वजनिक अवकाश, बंद रहेंगी दुकानें
जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम संजीव रंजन ने बताया कि मतदान वाले दिन सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस दौरान दुकानें और वाणिज्यिक अधिष्ठान बंद रहेंगे।

यहां रखी जाएगी मतपेटिका, 13 को 134 टेबलों पर होगी मतगणना
नौगढ़ तहसील क्षेत्र के तीन निकायों की मतपेटिकाएं रखने के लिए स्ट्रांग रूम जयकिसान इंटर कॉलेज सनई में बनाया गया है। जहां नगर पालिका सिद्धार्थनगर की 24, नगर पंचायत उसका बाजार की 10 और कपिलवस्तु की 10 टेबलों पर मतगणना होगी। इसी तरह नगर पालिका बांसी की मतपेटिका रतन सेन इंटर कॉलेज में रखी जाएगी, जहां 16 टेबलों पर गणना होगी। शोहरतगढ़ स्थित शिवपति इंटर काॅलेज में नगर पंचायत शोहरतगढ़ की आठ और बढ़नी बाजार की छह टेबलों पर गणना होगी। डुमरियागंज के पीपुल्स इंटर काॅलेज में नगर पंचायत डुमरियागंज की 14, भारतभारी की 10 और बढ़नीचाफा की 12 टेबलों पर गणना होगी। इटवा में राम मनोहर लोहिया स्नाकोत्तर महाविद्यालय में नगर पंचायत इटवा की 12 और बिस्कोहर की 12 टेबलों पर मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एजेंट व मतदाता नहीं ले जा सकेंगे मोबाइल
मतदान के दिन उम्मीदवार, उनके अभिकर्ताओं और मतदाताओं का मोबाइल तथा तरल पदार्थ लेकर मतदान स्थल के 100 मीटर की परिधि में प्रवेश निषेध रहेगा। मतदान केंद्र के 200 मीटर की परिधि में किसी भी दल या उम्मीदवार द्वारा टेंट आदि नहीं लगाया जाएगा। ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को छोड़कर अन्य सभी नागरिकों को अस्त्र-शस्त्र लेकर चलने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। पोलिंग स्टेशन के प्रांगण में कोई व्यक्ति, अतिविशिष्ट व्यक्ति अस्त्र-शस्त्र या स्कोर्ट के साथ प्रवेश नहीं करेगा।


मतदाता पहचान पत्र के यह होंगे विकल्प
राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदान के लिए मतदाताओं के पास इन पहचान पत्रों में से कोई एक होना अनिवार्य किया है। इसमें मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, आयकर पहचान-पत्र, राज्य व केंद्र सरकार के विभागों के पहचान पत्र, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, स्थानीय निकायों अथवा पब्लिक उनके कर्मचारियों को जारी किये जाने वाले फोटो युक्त पहचान-पत्र, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों व पोस्ट ऑफिस द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक, फोटोयुक्त पेंशन अभिलेख यथा भूतपूर्व सैनिक पेंशनबुक, पेंशन भुगतान आदेश, वृद्धावस्था पेंशन, फोटोयुक्त स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पहचान पत्र, फोटोयुक्त शस्त्र लाइसेंस, फोटोयुक्त शारीरिक रूप से अशक्त होने का प्रमाण-पत्र, श्रम मंत्रालय की योजना के तहत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्यों को जारी किये गये सरकारी पहचान पत्र व राशन कार्ड जरूरी है। इनमें कोई दस्तावेज जो परिवार के मुखिया के पास ही उपलब्ध होते हैं वे उक्त परिवार के दूसरे सदस्यों की पहचान के लिये भी वैध माने जाएंगे। बशर्ते कि सभी सदस्य एक साथ आते हैं और उन सदस्यों की पहचान परिवार के मुखिया द्वारा की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed