फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Where there is a possibility of ruckus, every voting activity will be under the watch of cameras.

Siddharthnagar News: जहां बवाल की आशंका, वहां कैमरों की नजर में रहेगी मतदान की हर गतिविधि

Thu, 04 May 2023 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 04 May 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Where there is a possibility of ruckus, every voting activity will be under the watch of cameras.
सिद्धार्थनगर। निकाय चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन हर स्तर पर तैयारी करने में जुट गया है। मतदान सही तरीके से हो, इसके लिए दो नगर पालिकाओं और नौ नगर पंचायतों को 13 जोन और 39 सेक्टर में बांटा गया है। वहीं संवेदनशील बूथों को तीन श्रेणी में बांटा गया है, जहां पर मतदान के दिन अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। सुरक्षा कर्मियों के साथ ऐसे बूथों पर वीडियो रिकार्डिंग की कराई जाएगी। जिससे गड़बड़ी करने वालों को चिह्नित करके पुलिस कार्रवाई कर सके। अबतक जिले में पांच हजार से अधिक लोगों को पाबंद किया जा चुका है।
विज्ञापन

निकाय चुनाव के लिए 11 मई को जिले के सिद्धार्थनगर, बांसी नगर पालिका और उसका, शोहरतगढ़, बर्डपुर, बढनी, इटवा, डुमरियागंज, बिस्कोहर और भारतभारी नगर पंचायत में मतदान होगा। मतदान सकुशल और भयमुक्त तरीके से संपन्न हो सके। इसके लिए इन क्षेत्रों में पड़ने वाले 12 थानों की पुलिस अलर्ट है। यहां अशांति की आशंका को देखते हुए 5022 लोगों को पाबंद कर दिया गया है। अभी कार्रवाई जारी है। निकाय चुनाव वाले क्षेत्रों में 841 शस्त्र हैं, अबतक 545 शस्त्र जमा कराए जा चुके हैं। वहीं आपराधिक छवि वाले 44 लोगों पर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। मतदान के दिन किसी प्रकार की दिक्कत न हो और लोग भयमुक्त होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। इस दृष्टि से संवेदनशील बूथों को तीन श्रेणी में विभाजित कर दिया गया है। यहां पर अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। साथ ही संवेदनशील श्रेणी वाले ऐसे बूथों पर वीडियो रिकार्डिंग कराई जाएगी, जहां पर चुनाव में पहले विवाद हुआ हो और होने आशंका हो। वीडियो रिकार्डिंग कराए जाने के पीछे उद्देश्य है कि अगर कोई विवाद करता है तो चुनाव संपन्न होने के बाद पुलिस कार्रवाई कर सके।
विज्ञापन

13 जोन और 39 सेक्टर में बांटे गए बूथ
चुनाव सकुशल संपन्न हो और अधिकारी कम दायरे में अच्छी मॉनिटरिंग कर सकें। इसके लिए नौ नगर पंचायत और दो नगर पालिका क्षेत्र को 13 जोन और 39 सेक्टर में बांट दिया गया है। जोन और सेक्टर के हिसाब से अधिकारी तैनात रहेंगे। इसमें सुरक्षाकर्मी के अलग और प्रशासन के अलग अधिकारी प्रभारी तैनात रहेंगे। जो पल- पल की मॉनिटरिंग करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन श्रेणी के हैं इतने मतदान केंद्र
संवेदनशील प्लास - मतदान केंद्र 15 बूथ 48
अति संवेदनशील- मतदान केंद्र 36 बूथ 91
संवेदनशील - मतदान केंद्र 69 बूथ 144
कुल मतदान केंद्र- 156- बूथ 341


निकाय चुनाव की तैयारी पूरी हो चुकी है। मतदान सकुशल और निष्पक्ष संपन्न कराया जाएगा। मतदान वाले क्षेत्र में पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। अब तक पांच हजार से अधिक लोग पाबंद किया जा चुका है। गुंडा एक्ट तहत कार्रवाई और शस्त्र भी जमा कराया गया है।
- अमित कुमार आनंद, एसपी सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed